फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Counting of votes is over, now development work will be accelerated

Bareilly News: मतगणना खत्म, अब तेज होंगे विकास के कार्य

Wed, 05 Jun 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 05 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes is over, now development work will be accelerated
बरेली। मार्च में आचार संहिता लगने के बाद विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया था। अब मतगणना खत्म होने के साथ ही अब आचार संहिता भी खत्म होगी। विकास कार्यों को दोबारा रफ्तार मिलेगी। देखा जाए तो बीडीए और नगर निगम में ही 22 करोड़ की तीन परियोजनाएं अटकी हुई हैं।
विज्ञापन

बीडीए की 1600 करोड़ की नाथधाम टाउनशिप और 500 करोड़ के ग्रेटर बरेली प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। बीडीए सड़कों के चौड़ीकरण और अन्य योजनाओं को भी शुरू करेगा। शासन स्तर से मुख्यमंत्री ग्रीन रोड योजना के तहत शहर की चार सड़कों को चुना गया है। हाल में ही लखनऊ से आई टीम ने मॉडल टाउन की सड़कों का निरीक्षण भी किया था। आचार संहिता के बाद इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। यह 61 करोड़ का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन


जून में ही मिलना है स्मार्ट सिटी का तमगा
स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए करोड़ों के काम लगभग पूरे हो चुके हैं और अब दूसरे चरण के कार्य शुरू होंगे। इससे पहले जून में ही शहर को स्मार्ट सिटी का तमगा मिलना है। इसके तहत अर्बन हाट, तांगा स्टैंड, कॉमर्शियल भवन, स्काई वॉक, मल्टीलेवल कार पार्किंग, म्यूजिकल फाउंटेन के संचलान के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने इनडोर स्टेडियम, राइफल क्लब, जीआईसी ऑडिटोरियम को भी हैंडओवर करने की प्रक्रिया को अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed