फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Councillors accuse chairman of corruption

Bareilly News: सभासदों ने चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Tue, 10 Jun 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Councillors accuse chairman of corruption
बरेली। नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के सभासदों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिकायती पत्र और फोटो देकर चेयरमैन पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। डीएम ने एडीएम प्रशासन को कमेटी गठित कर जांच कराने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सभाषद शोएब खां, सालिम खां, इसराइल खां, फुरकान, बानी, असगर खां, रहेमीन, नजमा बेगम का आरोप है कि वर्ष 2024 व 2025 में जो भी सड़कें बनवाई गईं, उनमें से अधिकतर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अमरुल्ला के मकान से बाकर बेग के खेत तक इंटरलॉकिंग कार्य एक साल पहले हुआ था। यह सड़क टूट चुकी है। वार्ड तीन में 2023-24 में सेक्टर रोड से इसराइल के मकान तक सीसी रोड बनी थी। यह भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वार्ड तीन में पप्पू वेल्डर के मकान से इस्लाम खां के घर तक तीन माह पहले बनाई गई सीसी रोड भी टूट गई है।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। करीबियों के नाम से ठेकेदारी चला रहे हैं। निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। वर्तमान में नालों का निर्माण चल रहा है, इसमें भी गुणवत्ता ताक पर रख दी है। चेयरमैन और ईओ सभासदों की बैठक भी नहीं कराते हैं। बीते चार माह से बैठक कराए बिना ही फर्जी प्रस्ताव तैयार कर मनमानी की जा रही है। सभासदों ने मासिक बैठक की वीडियोग्राफी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
अतुल्ला व उवैस दोनों पूर्व प्रत्याशी रहे हैं। हमारे विरुद्ध शिकायत करने वाले सालिम और शोएब इन दोनों से मिले हैं। ये लोग चाहते हैं कि चेयरमैन की छवि धूमिल हो। अभी पिछले महीने ही बोर्ड बैठक हुई थी। उसमें सभी 14 सभासद मौजूद भी थे। निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। - इमरान अली खां, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed