फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cough syrup disappears from the market traders are worried about ordering new stock in Bareilly

Cough Syrup: बरेली में बाजार से कफ सिरप गायब, नया स्टॉक मंगाने से घबरा रहे दवा कारोबारी

Thu, 16 Oct 2025 10:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

बीते दिनों कई राज्यों में कफ सिरप के सेवन से मरीजों की मौतें हुई थीं। इसके बाद से नकली कफ सिरप की तलाश में छापा मारा जा रहा है। बरेली जिले में भी यह कार्रवाई हो रही है। इसकी वजह से दवा कारोबारी अब नया स्टॉक नहीं मंगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Cough syrup disappears from the market traders are worried about ordering new stock in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के कई राज्यों में कफ सिरप के सेवन से हुई मौतों के बाद बरेली जिले में भी नकली कफ सिरप की तलाश में छापा मारा जा रहा है। इसकी वजह से अब दवा कारोबारी नया स्टॉक मंगाने से कतरा रहे हैं। पुराना स्टॉक भी कंपनी को लौटा रहे हैं। मरीज भी कफ सिरप के सेवन से बच रहे हैं। इस बीच रेसप्यूल की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


दवा कारोबारियों के मुताबिक नवंबर से फरवरी तक कफ सिरप की मांग बढ़ जाती है। प्रतिमाह करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार अक्तूबर की शुरुआत में कफ सिरप से मौतों का मामला सामने आने के बाद नया स्टॉक नहीं मंगाया। पुराने स्टॉक की ही बिक्री बाजार में जारी रही। प्रदेश सरकार ने भी संबंधित ब्रांड के कफ सिरप की जांच का निर्देश दिया है। इसके बाद दवा प्रतिष्ठानों पर टीमें छापा मार रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में सनसनीखेज वारदात: रावण वध के बाद छेड़खानी के आरोपी की हत्या, हमलावर ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने स्टॉक के सिरप के नमूने भरने की प्रक्रिया शुरू हुई तो कारोबारियों ने उसे संबंधित कंपनी को लौटाना शुरू किया। दावा है कि बाजार से कफ सिरप गायब हो गया है। देहात में संचालित मेडिकल स्टोरों पर ही बिक्री का अनुमान जताया जा रहा है।

मरीज नहीं ले रहे कफ सिरप
बरेली केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य मुकेश खटवानी के मुताबिक नकली कफ सिरप के सेवन से मौतों की जानकारी लोगों को है। लिहाजा, सर्दी-खांसी होने पर भी वे कफ सिरप नहीं मांग रहे। कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में डॉक्टर भी नपे हैं। इसलिए अब पर्चे पर मरीजों को कफ सिरप के बजाय रेसप्यूल का परामर्श दिया जा रहा है।

निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर भी रडार पर
ज्यादातर थोक और फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठान से कफ सिरप के नमूने भरने पर दवा कारोबारियों ने आपत्ति जताई है। उनके मुताबिक निजी अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोरों पर कफ सिरप की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। आपत्तियों का संज्ञान लेकर अब औषधि विभाग की टीम जिले के निजी अस्पतालों में चल रहे मेडिकल स्टोरों की भी जांच के लिए पहुंचेगी।

सिर्फ तीन ही ब्रांड के भरे जाएंगे नमूने
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक संदिग्ध मिले तीन ब्रांड के कफ सिरप के अलावा अन्य किसी ब्रांड का नमूना नहीं लिया जाएगा। मेडिकल स्टोर द्वारा कफ सिरप का नया स्टॉक न मंगाने और मरीजों को कफ सिरप का परामर्श और विक्रय नहीं करने के प्रकरण का संज्ञान लेकर यह दिशा निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। लिहाजा अब कोल्डि्फ, रेस्पिफ्रेश टीआर, रीलाइफ सिरप के ही नमूने लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed