फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cosmetic shop owner rapes several teenage girls, 17 videos go viral

Bareilly News: कॉस्मेटिक की दुकान के संचालक ने कई किशोरियों से किया दुष्कर्म, 17 वीडियो वायरल

Sun, 28 Sep 2025 10:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
Cosmetic shop owner rapes several teenage girls, 17 videos go viral
अलीगंज। कॉस्मेटिक की दुकान के संचालक ने कई किशोरियों से दुष्कर्म किया। उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। इन वीडियो के जरिये धमकाकर वह संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से किशोरियों ने शिकायत नहीं की। अब आरोपी के मोबाइल फोन से ये वीडियो वायरल हो गए। गांव वालों के मुताबिक कुल 17 वीडियो वायरल हुए हैं। पहचान उजागर होने के कारण पीड़ित किशोरियां भी तनाव में हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। परिजन भी परेशान हैं। कुछ पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत भी की है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी फिलहाल भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के भाई व एक दोस्त को हिरासत में लिया है। गांव वालों के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर वाले हिस्से में बने कमरे में ही उन्हें शूट किया है। इन वीडियो में दिखने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कुछ आरोपी के गांव की ही हैं तो कुछ आस-पास के गांवों से यहां पढ़ने आती हैं। दुकान पर आने के दौरान झांसे में लेकर आरोपी ने उनसे दुष्कर्म किया और खुद ही वीडियो को बनाया। ऐसे में आशंका है कि उसने खुद या उसके ही किसी परिचित ने इन्हें वायरल किया होगा।
विज्ञापन

शनिवार को थाने आइ्र किशोरियों ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से वह चुप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नितिन कुमार, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed