फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corruption allegations against Irrigation Department Executive Engineer

Bareilly News: सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corruption allegations against Irrigation Department Executive Engineer
बरेली। सिंचाई विभाग के नलकूप खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत उप लोकायुक्त से की गई है। बदायूं निवासी फरजान अली खां ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल-वाउचर के जरिए भुगतान कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लोकायुक्त की सचिव डॉ. रीमा बंसल की ओर से नौ सितंबर 2026 को अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर शिकायत की छायाप्रति और दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। आख्या को चार नवंबर तक उप लोक आयुक्त को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं, इनकी पुष्टि अभी जांच में होनी है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग की विभिन्न निविदाओं में अनियमितता की गई। एक निविदा में करीब 25.73 लाख रुपये और जीएसटी जारी करते हुए कमीशन प्राप्त करने की कोशिश और दूसरी निविदा में 15.11 लाख रुपये और जीएसटी की अनुमानित लागत का उल्लेख किया है। आरोप है कि इसमें से 11 लाख रुपये के भ्रष्टाचार की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आउटसोर्सिंग में मिले 10 लाख रुपये में फर्जी कुशल-अकुशल कर्मचारियों के नाम और मानव दिवस दर्शाकर भुगतान कराया गया। साथ ही स्टेशनरी और अन्य मदों में भी फर्जी बिल-वाउचर के माध्यम से भुगतान किए जाने की बात कही गई है। शिकायत पर पक्ष जानने के लिए अधिशासी अभियंता को कॉल करने के साथ ही मेसेज भी किया गया, मगर उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed