फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corporation will remove garbage from black spot, the site will be rejuvenated

Bareilly News: ब्लैक स्पॉट से कचरा हटवाएगा निगम, स्थल का होगा कायाकल्प

Mon, 16 Sep 2024 07:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Corporation will remove garbage from black spot, the site will be rejuvenated
बरेली। शहर के सभी 80 वार्डों में ब्लैक स्पॉट (जहां कचरा जमा होता है) चिह्नित किए जा रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम उन स्थानों पर सफाई और सुंदरीकरण कराएगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देशय लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम एवं ट्यूलिप प्रशिक्षुओं ने वार्डों में घूमकर ऐसे स्थानों का चयन कर लिया है। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक अभियान के रूप में चिह्नित स्थानों की सफाई कराई जाएगी। शहरवासियों को भी इस सफाई अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ब्लैक स्पॉट पर गमले, कुर्सी और वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियां लगाकर सेल्फी प्वाइंट विकसित किया जाएगा। इन स्थानों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधि और सफाई कर्मियों की होगी। महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को शहर में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को नगर निगम की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed