फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Sample investigation started at IVRI

कोरोना: आईवीआरआई में सैंपल की जांच शुरू हुई

Fri, 17 Apr 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona: Sample investigation started at IVRI
आईवीआरआई में खुली लैब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आईडीएसपी टीम ने किया लैब का निरीक्षण, पहले दिन 16 सैंपल भेजे
विज्ञापन

आईवीआरआई को स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कर्राइं सैंपल टेस्टिंग किट

बरेली। आईवीआरआई में कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल की जांच गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन कोरोना संक्रमित परिवार के परिजन समेत कुल 16 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई की लैब में भेजे गए। अब कोरोना संदिग्ध संक्रमितों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
आईवीआरआई के नोडल अफसर डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ केजीएमयू की ओर से उन्हें जांच के लिए प्रयोग की जाने वाली किट मिल गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें केमिकल भी मुहैया कराए गए हैं। जांच के लिए आवश्यक जरूरतें पूरी होने के बाद आईडीएसपी टीम को सैंपल भेजने को कह दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 50 जांच ही की जा सकती हैं। अधिकतम दो सौ जांच किए जाने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

दूसरी ओर आईवीआरआई में सैंपल की जांच के लिए अनुमति मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, आईवीआरआई का दोपहर में उनकी टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान लैब की व्यवस्थाएं देखीं और साथ ले गए सैंपल भी जांच को सौंपे। उन्होंने बताया कि लखनऊ केजीएमयू सैंपल भेजे जाने के बाद 48 घंटे रिपोर्ट आने का इंतजार करना पड़ता था, जबकि आईवीआरआई में ही जांच होने से सैंपल के भेजने के लिए दौड़भाग नहीं करनी पड़ेेगी। वहीं रिपोर्ट जल्दी मिल जाने के बाद यह तय कर पाना भी आसान हो जाएगा कि संदिग्ध मरीज के इलाज के लिए उन्हें किस दिशा में जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed