{"_id":"5f4572ba8ebc3e412109d66a","slug":"corona-is-the-spirit-of-the-mind-opened-the-school-by-saying-bareilly-news-bly4174000174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मन का वहम है.. कहकर खोल दिया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मन का वहम है.. कहकर खोल दिया स्कूल
विज्ञापन
सीबी गंज में पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीबीगंज के गांव सनैया गौंटिया में अवैध स्कूल पर पुलिस का छापा, प्रबंधक गिरफ्तार, 40 बच्चे पढ़ते मिले
विज्ञापन
आठवीं की मान्यता पर चलाई जा रही थीं हाईस्कूल की कक्षाएं
लॉकडाउन तोड़ने की रिपोर्ट, शिक्षा विभाग को भेजी गई सूचना
सीबीगंज (बरेली)। सनैया गौंटिया गांव में शासनादेश का उल्लंघन कर एक स्कूल खुलने की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा 40 विद्यार्थी हाईस्कूल की पढ़ाई करते मिले। पूछताछ में पता चला कि स्कूल की मान्यता केवल आठवीं तक है। पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फिलहाल लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उससे बिना शासन की अनुमति के स्कूल खोलने को लेकर सवाल किया तो वह बोला- कोरोना जैसी कोई चीज नहीं है। यह सब मन का वहम है।
सनैया गौंटिया गांव में खुर्शीद अहमद का बाल भवन पब्लिक स्कूल संचालित है। कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों जहां सब स्कूल बंद हैं वहीं खुर्शीद बच्चों को बुलाकर स्कूल में पढ़ाई करा रहा था। सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को मंगलवार को सूचना मिली कि सनैया गौंटिया का एक स्कूल लगातार खुल रहा है और उसमें काफी भीड़ लगी है। पुलिस ने जब स्कूल में छापा मारा तो वहां करीब 40 बच्चे पढ़ते मिले। पुलिस ने मौके से स्कूल संचालक खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अफसर बेखबर
क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं जिनकी मान्यता आठवीं तक है लेकिन वे दसवीं तक की कक्षाएं चला रहे हैं। बाल भवन स्कूल में भी जो बच्चे पढ़ते मिले वे नवीं और दसवीं के विद्यार्थी थे। पुलिस ने उनसे बातचीत करके डाटा जुटाया है। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगे। मान्यता की जांच और आगे की कार्रवाई उन्हीं के स्तर से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं की मान्यता पर चलाई जा रही थीं हाईस्कूल की कक्षाएं
लॉकडाउन तोड़ने की रिपोर्ट, शिक्षा विभाग को भेजी गई सूचना सीबीगंज (बरेली)। सनैया गौंटिया गांव में शासनादेश का उल्लंघन कर एक स्कूल खुलने की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा 40 विद्यार्थी हाईस्कूल की पढ़ाई करते मिले। पूछताछ में पता चला कि स्कूल की मान्यता केवल आठवीं तक है। पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फिलहाल लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उससे बिना शासन की अनुमति के स्कूल खोलने को लेकर सवाल किया तो वह बोला- कोरोना जैसी कोई चीज नहीं है। यह सब मन का वहम है।