{"_id":"6077448a8ebc3ee61d7cfab5","slug":"corona-infected-sp-rural-bareilly-news-bly443878958","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड संक्रमित हुए एसपी देहात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड संक्रमित हुए एसपी देहात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस-प्रशासन के तमाम अफसरों के साथ मंगलवार को चुनाव ब्रीफिंग में हिस्सा लेने वाले एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल को भी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद ब्रीफिंग के दौरान उनके संपर्क में आए अधिकारियों में बेचैनी का माहौल है। कई और पुलिसकर्मियों में कोरोना जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें जांच कराने को कहा गया है।
एडीएम प्रशासन समेत पंचायत चुनाव कराने में जुटे कई अधिकारियों को कोरोना चपेट में ले चुका है। अब एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार शाम को ही बुखार महसूस होने पर उन्होंने खुद को अपने आवास में क्वारंटीन कर लिया था। बुधवार को कोरोना टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को पुलिस लाइन में चुनाव ब्रीफिंग के दौरान एसपी देहात जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंच पर मौजूद रहे थे। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर रोज होने वाली बैठकों में हिस्सा लेने के साथ संवेदनशील गांवों का जायजा लेने भी निकल रहे थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लक्षण बताने वाले सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है।
सैनिटाइज हुआ एसएसपी ऑफिस
एसएसपी कार्यालय परिसर में मौजूद एसपीओ ऑफिस में मंगलवार को एक पुलिसकर्मी संक्रमित निकला था। बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सैनिटाइजेशन किया। ब्यूरो