फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona in IVRI, alert

आईवीआरआई में भी कोरोना की घुसपैठ

Mon, 10 Jan 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona in IVRI, alert
बरेली। सेना, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब कोरोना वायरस अब आईवीआरआई में भी घुस गया है। रविवार को पांच कर्मचारियों के एक साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईवीआरआई में अलर्ट कर दिया गया है। जिले भर में 80 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ अब सक्रिय संक्रमितों की तादाद 445 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक शनिवार को रामपुर बाग के एक दंपती, कैंट के रहने वाले एक सैन्यकर्मी, मेगा ड्रीम्स में रहने वाले चीफ इंजीनियर, नरकुलागंज का रोडवेज इलेक्ट्रीशियन, आनंद विहार कॉलोनी का एक इंजीनियर, तीन पुलिसकर्मी, रोडवेज बाजार का एक मोबाइल शॉप मालिक, एक चर्च के पादरी, परसाखेड़ा का फैक्टरी मालिक, मनिहार गली स्थित एक प्लास्टिक कंपनी मालिक, एक निजी अस्पताल का चिकित्सक, सरकारी कर्मचारी, बेंगलूरू स्थित एक फर्म का सॉफ्टवेयर इंजीनियर संक्रमित मिले हैं। जिला जेल के भी तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा संजय नगर, सिविल लाइंस, मंडल विहार, भोजीपुरा, बुखारा, भदपुरा जागीर, ग्रीन पार्क, किला छावनी, ग्रेटर आकाश, गिहार बस्ती, मॉडल टाउन समेत कई और इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मिली रिपोर्ट में पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज का एक छात्र और मीरगंज स्थित संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज के तीन विद्यार्थी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित विद्यार्थियों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। डॉ. गौतम ने बताया कि सभी संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से स्टेट सर्विलांस ने नहीं
भेजी विदेश से आने वालों की सूची
डॉ. गौतम ने बताया कि पिछले तीन दिन से स्टेट सर्विलांस की ओर से विदेश से लौटने वालों की कोई सूची प्राप्त नहीं हुई है। पहले लौटे लोगों में से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है जिसमें से पांच स्वस्थ हो चुके हैं।

संदिग्ध लक्षण हों तो जांच कराने में न करें देरी
सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि संक्रमितों को ट्रैक, ट्रेस और ट्रीट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों के साथ कलक्ट्रेट स्थित आई ट्रिपल सी भी सक्रिय है। संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान जिन लोगों में संदिग्ध लक्षण मिल रहे हैं, उनकी तत्काल कोविड जांच कराई जा रही है। जो लोग लक्षण रहित हैं, उनकी कोविड जांच कोविड प्रोटोकाल के तहत शासन से प्राप्त दिशानिर्देश के तहत कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर कोविड जांच कराने की अपील की है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed