फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona double in 24 hours

कोरोना : दोगुनी रफ्तार, 24 घंटे में

Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
corona double in 24 hours
बरेली। सिर्फ दस दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद सौ पार कर गई है। बुधवार को 22 नए संक्रमित मिले थे जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 49 पर पहुंच गया। इनमें प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग यूनिटों से बरेली आए सेना के 19 जवान शामिल हैं। लक्षण वाले 11 जवानों को मिलिट्री हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। आठ सैन्यकर्मी होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सैन्यकर्मियों के अलावा 30 और लोग बुधवार को संक्रमित मिले हैं। इनमें दो संक्रमित उत्तराखंड और गौतमबुद्ध नगर आए हैं। पंजाबपुरा में नोएडा से लौटे दो लोगों समेत तीन, कुदेशिया फाटक इलाके में एक ही परिवार के भाई-बहन, कर्मचारी नगर में दिल्ली से लौटीं दो बहनें, प्रेमनगर का एक कारोबारी, सिविल लाइंस का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी, जनकपुरी में बेंगलूरू से लौटा युवक और पंजाबपुरा में ही मुंबई से लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। आइडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो रही है।
विज्ञापन

इनके अलावा बहेड़ी, कासगंज का एक-एक युवक, किप्स एन्क्लेव शास्त्रीनगर की एक महिला, सैनिक कॉलोनी की एक युवती, सैदपुर की एक महिला, सरस्वती मार्ग नई बस्ती का एक युवक, आवास विकास का एक युवक समेत शिवपुरी में दो, कर्मचारी नगर में दो, गंगानगर में एक, ग्रेटर आकाश में एक, बड़ा बाजार का एक, शिव शक्ति इस्टेट का एक, एकता नगर, ब्रह्मपुरा में एक-एक, स्टेशन रोड पर संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए अस्पताल में आया
आईटीबीपी जवान निकला संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को आईटीबीपी का एक जवान इलाज के लिए भोजीपुरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। वहां ऑपरेशन से पहले हुई उसकी कोविड जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। ऑपरेशन आगे भी टाला जा सकता है इसलिए उसे कोविड फैसिलिटी मैनेजमेंट के तहत तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
विदेश से लौटे 37 लोग, एक लापता
बुधवार को स्टेट सर्विलांस की ओर से तीन जनवरी को विदेश से लौटे 37 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. गौतम ने बताया कि हाई रिस्क देश स्विटजरलैंड, यूक्रेेन, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम से क्रमवार सिविल लाइंस में तीन, नॉर्थ सिटी में एक, नवाबगंज में एक व्यक्ति वापस आया है। एक व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने से ट्रेस नहीं किया जा सका।
आरटीपीसीआर जांच का सैंपल
लैब को ही नहीं भेजा, हंगामा
बिहारीपुर में रहने वाले विशाल गुप्ता ने एक जनवरी को संदिग्ध लक्षण होने पर जिला अस्पताल में एंटीजन जांच कराई थी। रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था। पांच जनवरी तक रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट न होने पर जिला अस्पताल पहुंचे विशाल को पता लगा कि उसका सैंपल लैब को ही नहीं भेजा गया तो उन्होंने करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। विशाल ने बताया कि उन्होंने डीएम से शिकायत की है। उन्होंने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। सीएमओ ने दोबारा सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा। काफी देर तक नोकझोंक के बाद युवक ने जांच के लिए सैंपल दिया।

डीएम ने कहा- कड़ाई से लागू
कराई जाए नई गाइड लाइन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए शासन की ओर से मंगलवार को जारी दिशानिर्देश जिले में लागू कर दिए गए हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को कड़ाई से गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है। गाइड लाइन में सभी सरकारी विभाग, निजी कार्यालय, होटल और रेस्टोरेंट में कोविड हेल्पडेस्क लगाने, मास्क नहीं तो सामान नहीं, दुकानों पर दो गज की दूरी बनाने, स्कूल-कॉलेज में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित करने, पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू करने, मंडियों में निगरानी व्यवस्था जैसे निर्देश शामिल हैं। इसका पालन कराने का निर्देश पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed