फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona

पांच सौ से कम हुई सक्रिय रोगियों की संख्या, 82 नए संक्रमित मिले

Sun, 30 Jan 2022 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। रविवार को जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर पांच सौ से नीचे आ गई। हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। रविवार को जिले में 82 नए संक्रमित मिले, जबकि शनिवार को 63 और शुक्रवार को 48 रोगी मिले थे।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2141 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को आ गई। इनमें 82 लोग संक्रमण का शिकार निकले हैं। इसके साथ ही रविवार को 207 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 482 हो गई है। छह संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, शेष को होम क्वारंटीन किया गया है। रविवार को दातागंज में सबसे ज्यादा 21 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शहर में 13, उसावां में छह, दहगवां में पांच, जगत में चार, आसफपुर में तीन-तीन, उझानी, म्याऊ, कादरचौक, सालारपुर में दो-दो संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 78 लोगों को कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग टीम ने ट्रेस करने के बाद इनके सैंपल लिए हैं। संक्रमितों की संख्या कम होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे हैं, लेकिन उनका यह भी कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण की रफ्तार कभी बढ़ सकती है। चार दिनों से शहर के मुकाबले गांव-देहात में ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं।
विज्ञापन

-
रविवार को जिले में 82 नए संक्रमित मिले हैं। 207 संक्रमितों के स्वस्थ होने के साथ शहर में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या पांच सौ से नीचे आ गई है। रविवार को सबसे ज्यादा 21 संक्रमित दातागंज में मिले हैं। नए संक्रमित मिलने के मुकाबले अब स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजनीश शर्मा, कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed