फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Another official of the Department of Electricity is infected

कोरोना : विद्युत विभाग का एक और अफसर संक्रमित

Fri, 07 Aug 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corona: Another official of the Department of Electricity is infected
बिजली विभाग में सैनिटाइजेशन करती दमकल विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले से बंद चल रहे कार्यालयों में हुआ सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
बरेली। ट्रांसफार्मर घोटाले की जांच करने आई टीम के संक्रमित होने के बाद हुई जांच में सीओ विजिलेंस समेत दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर को रामपुर बाग स्थित विभागीय कालोनी में हुई जांच में एक और अधिकारी कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे सहमे अफसरों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में सभी कार्यालयों में नगर निगम से सैनिटाइजेशन कराया। हालांकि, कार्यालय पहले से बंद हो चुके हैं।

बरेली जोन में हो रहे ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों की हेराफेरी की जांच करने के लिए पिछले सप्ताह लखनऊ से उच्चस्तरीय टीम आयी थी। लखनऊ वापस होने पर टीम अधिकारी संक्रमित पाए गए। इस पर एसई ग्रामीण ने चीफ इंजीनियर कार्यालय में कोरोना जांच कराई। अलग-अलग हुई जांच में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी समेत दस लोग संक्रमित मिले थे। बृहस्पतिवार दोपहर को हाइडिल कालोनी रामपुर बाग में जांच एक और अधिकारी कोरोना से प्रभावित पाया गया। बताया जाता है कि अधिकारी और स्टाफ जांच से बच रहे हैं। चीफ इंजीनियर ने इस मामले में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं। इसलिए सभी कर्मचारी जांच नहीं करा रहे हैं। विभाग में कोराना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एसई ग्रामीण ने चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में नगर निगम से सैनिटाइजेशन कराया। मुख्य सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी छिड़काव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed