{"_id":"61e86c74d815a678be03cac0","slug":"corona-372-more-case-found-in-bareilly-bareilly-news-bly4730508154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत 372 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत 372 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 19 बच्चों के बाद बुधवार को भी 12 बच्चे संक्रमित मिले हैं। गनीमत है कि इनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है। उधर, होम आइसोलेशन पर रह रहे 333 संक्रमितों का होम आइसोलेशन समाप्त हो गया। बीते 24 घंटे में 414 लोग संक्रमित मिले। इनमें बुधवार को संक्रमित मिले 372 लोग भी शामिल हैं।
आईडीएसपी इंचार्ज, सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, बुधवार को प्राप्त 3209 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 372 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें आईवीआरआई के पांच लोग शामिल हैं। इसके अलावा एक सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी, डेलापीर चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर, एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन का एक सब इंस्पेक्टर, आबकारी विभाग का लिपिक, आर्मी ठेकेदार, आर्मी का एक सूबेदार, सदर कैंट के नौ लोग, निजी वाहन चालक, निजी कंपनी का सेल्समैन, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का एक कर्मचारी, बदायूं में तैनात उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज का एक प्रशिक्षु डॉक्टर, एसआरएमएस का एक डॉक्टर, फरीदपुर में तैनात एक एएनएम, सीएचसी फरीदपुर का एक कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा की एक डॉक्टर, फतेहगंज पश्चिमी में तैनात एएनएम, ब्लड बैंक का लैब टेक्नीशियन, गंगाशील अस्पताल का मेडिकल स्टाफ, बदायूं में तैनात आयुर्वेदिक डॉक्टर, जिला अस्पताल का मलेरिया इंस्पेक्टर भी संक्रमित मिले हैं।