{"_id":"60b68a438ebc3e34e26078cb","slug":"corona-25-new-infections-found-active-cases-increased-to-1052-bareilly-news-bly4483784176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 25 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 1052","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: 25 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 1052
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
स्वस्थ होने की दर बढ़ने से आंशिक लॉकडाउन से जल्द राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
बरेली। कोविड संक्रमण के मामले अब घटने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि रिकवरी रेट बढ़ने से अब बरेली को भी जल्द लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को 448 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की तादाद 1052 रह गई है। अफसरों ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर संक्रमण की दर कम करने में सहयोग की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में भर्ती 448 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 5706 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमण की दर कम होने और रिकवरी रेट बढ़ने से जिले के लोगों को लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, शासनादेश के तहत छह सौ सक्रिय संक्रमितों से कम संख्या होने पर लॉकडाउन से राहत मिलने को कहा गया है। मंगलवार को एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। नए मिले संक्रमित ग्रीन पार्क, प्रेमनगर, बानखाना, सैलानी, रोहलीटोला, जनकपुरी, महानगर, पीलीभीत बाईपास, आजादनगर, नवाबगंज, आंवला आदि इलाकों के रहने वाले हैं। ब्यूरो