{"_id":"6aaaf488089160531306676b","slug":"cornered-over-issues-raised-questions-regarding-the-resolution-of-complaints-bareilly-news-c-4-bly1015-968337-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समस्याओं को लेकर घेरा, शिकायतों के निस्तारण पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समस्याओं को लेकर घेरा, शिकायतों के निस्तारण पर उठाए सवाल
Thu, 17 Sep 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में बुधवार को किसानों ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों को घेरा। शिकायतों के निस्तारण पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई मामलों में कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। डीएम ने अधिकारियों को किसानों से सीधे वार्ता कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
किसान एमपी सिंह ने 15-20 वर्ष पहले बनी ओवरहेड टंकी से प्रदूषित पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठाया। डीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों ने गन्ने के भुगतान में देरी की शिकायत की तो जिला गन्ना अधिकारी को 20 सितंबर तक किसानों का बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम शाहपुर डांडी के किसान सीताराम ने बैंक की ओर से केसीसी ऋण पर मिलने वाली तीन प्रतिशत ब्याज छूट समय से न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिया कि अगली बैठक में पहले पिछली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा होगी, इसके बाद किसानों की नई समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह मूल्य स्थिरता कोष के तहत किसानों को अधिकतम 20 हजार रुपये अनुदान व शीतगृह में आलू भंडारण शुल्क में अधिकतम 20 हजार रुपये की छूट का प्रावधान है। बैठक में कृषि, विद्युत, गन्ना, उद्यान, मत्स्य, रेशम व सहकारिता समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मधुमक्खी पालन के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को फसलों को नुकसान से बचाने और उन्नत खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र, आईवीआरआई में मधुमक्खी पालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा। इच्छुक किसान इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।
मूंगफली के बीज का वितरण कागजों पर ही करने का आरोप
बैठक में आए किसान नेता रणवीर सिंह ने मूंगफली बीज वितरण को लेकर अधिकारियों को जमकर घेरा। उन्होंने डीएम को बताया कि किसानों के लिए आए बीज का वितरण कागजों में कर लिया गया। सभी विकासखंडों में यह फर्जीवाड़ा हुआ है। तीन माह से शिकायत कर रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही। डीएम ने जांच करके सोमवार तक रिपोर्ट देने के निर्देश संबंधित को दिए।