{"_id":"6070a60b8ebc3e246b0d7ddf","slug":"copying-thrown-from-the-windows-watching-the-flight-action-on-two-bareilly-news-bly4433738148","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ता देख खिड़कियों से फेंकी नकल, दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ता देख खिड़कियों से फेंकी नकल, दो पर कार्रवाई
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़नदस्ते के अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी को भेजी सामूहिक नकल की रिपोर्ट
विज्ञापन
केसीएमटी परीक्षा केंद्र पर भी दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 31 केंद्रों पर चल रही परीक्षाओं में शुक्रवार को बरेली कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। दो परीक्षार्थियों के पास से नकल की पर्ची मिलीं। उन्हें यूएफएम में बुक किया गया। फ्लाइंग स्क्वाड के पहुंचने पर तमाम परीक्षार्थी खिड़कियों से नकल सामग्री फेंकने लगे थे। लिहाजा स्क्वाड ने इसे सामूहिक नकल होना माना। उधर, केसीएमटी परीक्षा केंद्र पर भी दो छात्र नकल करते पकड़े गए।
विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में डॉ. रामबाबू सिंह और डॉ. विमल कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले टीम खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (केसीएमटी) पहुंची। यहां विधि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। निरीक्षण के दौरान दो छात्र पर्ची से नकल करते हुए मिले। दोनों को यूएफएम कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने बरेली कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। यहां परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र पर जवाब लिखकर एक-दूसरे को दिए जा रहे थे। पर्ची और गाइड के पन्नों से नकल की जा रही थी। फ्लाइंग स्क्वाड के पहुंचते ही केंद्र पर अफरातफरी मच गई। परीक्षार्थी खिड़कियों से नकल सामग्री फेंकने लगे। इस बीच टीम ने दो छात्रों को पर्ची से नकल करते पकड़कर यूएफएम कर दिया। टीम ने सामूहिक नकल की जानकारी दर्ज करते हुए सभी पर्चियों को रिपोर्ट में संलग्न कर विश्वविद्यालय को कार्रवाई की संस्तुति के साथ भेज दिया है। परीक्षा केंद्रों पर टीम ने कोरोना से बचाव के लिए बरती जा रही सावधानियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए खुलेंगे कार्यालय
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 15 अप्रैल को प्रस्तावित 18वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए कुलसचिव ने 10 और 11 अप्रैल यानी माह के द्वितीय शनिवार और रविवार के अवकाश को रद्द कर दिया है। उन्होंने दीक्षांत समारोह की तैयारियां संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित कार्यालयों और विभागों को खोलने और कर्मचारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
केसीएमटी परीक्षा केंद्र पर भी दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 31 केंद्रों पर चल रही परीक्षाओं में शुक्रवार को बरेली कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। दो परीक्षार्थियों के पास से नकल की पर्ची मिलीं। उन्हें यूएफएम में बुक किया गया। फ्लाइंग स्क्वाड के पहुंचने पर तमाम परीक्षार्थी खिड़कियों से नकल सामग्री फेंकने लगे थे। लिहाजा स्क्वाड ने इसे सामूहिक नकल होना माना। उधर, केसीएमटी परीक्षा केंद्र पर भी दो छात्र नकल करते पकड़े गए।