{"_id":"67e861b35ba131bf080a142c","slug":"copies-kept-being-checked-on-the-marksheet-bareilly-news-c-4-bly1015-608791-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंटना अंकपत्र पर चेक होती रहीं कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंटना अंकपत्र पर चेक होती रहीं कापियां
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय विद्यालयों के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार तक परीक्षा हुई। शनिवार को इसका अंक पत्र बंटना था लेकिन दिनभर कापियां जांचने का काम चला। इसी बीच कुछ विद्यालयों में अंक पत्र बांटे गए। अन्य विद्यालयों में बाद में अंक पत्र का वितरण किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन स्कूलों की परीक्षा 24 से 28 मार्च तक हुई। 29 मार्च को परीक्षा फल ऑनलाइन अपलोड करना था। उसके बाद बच्चों को अंक पत्र देना था। शुक्रवार तक परीक्षा कराने के बाद कापियां जांचने का समय नहीं मिला। इसलिए कई विद्यालयों में मूल्यांकन का काम शनिवार को हुआ। विकास खंड बिथरी चैनपुर के न्याय पंचायत कलापुर के प्राथमिक विद्यालय बरकापुर, अणुपुरा, मोहनियां, चितुपुरा, धिमरी, भगवानपुर, भंडसर, चेना मुरारपुर, रिठौरा, नौगवां जागीर, चेना गौंटिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय अणुपुरा, भगवानपुर, कंपोजिट विद्यालय भंडसर में शनिवार को कापियों के मूल्यांकन का काम दिनभर चलता रहा। संवाद
- अभी अंकपत्र को प्ररेणा पोर्टल पर अपलोड करने का काम चल रहा है। जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में अंकपत्र का वितरण शत-प्रतिशत करा दिया जाएगा। -विजय कुमार, बीईओ बिथरी चैनपुर