फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cooperative bank scam Cashier had hatched the conspiracy and grabbed kisan Samman Nidhi

सहकारी बैंक घोटाला: कैशियर ने रची थी साजिश... आधार नंबरों से किया 'खेल', किसानों की सम्मान निधि हड़पी

Sat, 12 Jul 2025 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 10:34 AM IST
सार

जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर और कनमन शाखाओं में हुए घोटाले के बाद आठ आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें फरीदपुर शाखा का कैशियर चंद्र प्रकाश साजिशकर्ता बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Cooperative bank scam Cashier had hatched the conspiracy and grabbed kisan Samman Nidhi
जिला सहकारी बैंक, फरीदपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में जिला सहकारी बैंक की दो शाखाओं में कुल 1.80 करोड़ रुपये के घोटाले का साजिशकर्ता कैशियर चंद्र प्रकाश को बताया जा रहा है। फिलहाल उसे निलंबित कर दिया गया है। उसके विरुद्ध गबन के आरोप में दो एफआईआर भी दर्ज कराई गईं हैं। चंद्र प्रकाश ने ही अपनी यूजर आईडी से फर्जी और निष्क्रिय खातों में दूसरों के आधार कार्ड की मैपिंग कर घोटाले की नींव रखी थी।

विज्ञापन


रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने तुलसीनगर में रहने वाला चंद्र प्रकाश गंगवार की तैनाती सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में थी। प्रारंभिक जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि फरीदपुर शाखा में 3388 पुराने, निष्क्रिय और फर्जी खातों को संचालित किया गया। उनमें एक से अधिक आधार नंबरों की मैपिंग की गई है। इसमें करीब 99 प्रतिशत आधारों की मैपिंग खुद चंद्र प्रकाश ने अपनी यूजर आईडी से की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBank Scam: यूपी की सभी जिला सहकारी बैंकों में होगी जांच, बरेली में हुए घोटाले के बाद दिया गया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बैंक की कनमन शाखा में भी उसी ने अपनी ही यूजर आईडी से फर्जी एवं निष्क्रिय बैंक खातों में एक से अधिक आधार नंबरों की मैपिंग की है। बैंक सूत्रों के मुतबिक, इस चंद्र प्रकाश गंगवार से शाहजहांपुर का एक व्यक्ति जुड़ा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कटरा विधायक ने भी फर्जीवाड़े के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस व्यक्ति ने ही शाहजहांपुर जिले के काफी लोगों के आधार नंबर एकत्र कर चंद्र प्रकाश गंगवार को उपलब्ध कराए हैं।

किसान सम्मान निधि की राशि हड़पी 
शुरुआती जांच में पता चला है कि 547 बचत खातों में एक से अधिक आधार कार्ड नंबरों की मैपिंग की गई थी। इससे कई किसानों की सम्मान निधि के 1.64 करोड़ रुपये एक ही खाते में आ गए। इसमें से 97.61 लाख रुपये भुगतान दर्शाकर गबन कर लिया। एक-एक खाते पर चार-पांच लोगों के आधार व पैन नंबर लगाकर डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि भी डकार गए। 

प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही होगी गिरफ्तारी
फरीदपुर और कनमन शाखाओं में हुए घोटाले के बाद आठ आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं। फरीदपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज हो गई है, लेकिन अभी इसमें पुलिस की तरफ से जांच बाकी है। जिन पात्रों की धनराशि का घोटाला हुआ है, हमने बैंक प्रबंधन से उनके नाम-पता मांगे हैं। विवरण मिलने के बाद जांच करेंगे, फिर दोषियों को नोटिस जारी करेंगे। जवाब नहीं मिलने पर उनकी गिरफ्तारी करेंगे। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि वैसे पांच लाख से अधिक धनराशि के गबन की जांच सतर्कता अधिष्ठान करता है। प्रारंभिक जांच में आरोप पुष्ट हुए तो विवेचना सतर्कता अधिष्ठान को स्थानांतरित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। यही बात देवरनियां थानाध्यक्ष ने भी दोहराई है।

मंगलवार तक जारी होंगे आरोप पत्र
प्रधान कार्यालय में आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार किए जा रहे हैं। उप महाप्रबंधक सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने आरोपी बैंककर्मियों को तुरंत आरोप पत्र जारी करने के लिए कहा है। आरोपी तीनों शाखा प्रबंधक और पांच कैशियर जिस जिले के रहने वाले हैं, वहां के डीएम को भी पत्र लिखकर उनकी संपत्तियों की बिक्री को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया जा रहा है, ताकि उनसे गबन की रकम की वसूली की जा सके।

यह भी पढ़ें- बदायूं सड़क हादसा: चार चिताओं की आग नहीं पड़ी थी ठंडी, पांचवें घायल ने बरेली में तोड़ा दम, गांव में कोहराम

जांच अधिकारियों के बयान दर्ज 
फरीदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय आकर फरीदपुर शाखा में जांच करने वाले अधिकारियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इन अधिकारियों ने पुलिस को घोटाले के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इससे पुलिस की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है।

26 शाखाओं में हो गई जांच, 24 में कामकाज दुरुस्त 
महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में स्थित सहकारी बैंक की सभी 26 शाखाओं में जांच पूरी हो गई है। फरीदपुर और कनमन शाखाओं को छोड़ दें तो बाकी सभी शाखाओं में कामकाज दुरुस्त मिला है। नवाबगंज शाखा की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। हालांकि, वहां तैनात कैशियर प्रहलाद सागर की संलिप्तता कनमन शाखा में हुए घोटाले में पाई गई है।

प्रदेश की सभी शाखाओं में जांच के आदेश 
उप्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश में स्थित सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में जांच के आदेश दिए हैं। नौ जुलाई को जारी पत्र में लिखा है कि किसी भी शाखा में गड़बड़ी सामने आए तो तत्काल कार्रवाई कर उन्हें भी जानकारी दें।

मेगासॉफ्ट कंपनी का हर छह महीने में हो रहा नवीनीकरण
एक-दो जिलों को छोड़कर प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में मेगासॉफ्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के सॉफ्टवेयर पर बैंकिंग कार्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के अनुबंध का हर छह महीने पर नवीनीकरण किया जा रहा है। जबकि, इस कंपनी का सॉफ्टवेयर सहकारी बैंकों में वर्ष 2008 से प्रभावी है। इसमें खामियां होने से खातों पर कई-कई आधार की मैपिंग हो जा रही है। इस सॉफ्टवेयर में एक शाखा से दूसरी में खुले खाते में आधार मैपिंग और अन्य सूचना संशोधन की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed