फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Orders issued for investigation in all district cooperative banks in Uttar Pradesh

Bank Scam: यूपी की सभी जिला सहकारी बैंकों में होगी जांच, बरेली में हुए घोटाले के बाद दिया गया आदेश

Sat, 12 Jul 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 10:30 AM IST
सार

बरेली में जिला सहकारी बैंक की दो शाखाओं में हुए घोटाले के बाद खलबली मची है। घोटाले का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने प्रदेश की सभी सहकारी बैंक में जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Orders issued for investigation in all district cooperative banks in Uttar Pradesh
जिला सहकारी बैंक का प्रधान कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में जिला सहकारी बैंक की शाखा फरीदपुर और कनमन में हुए घोटाले का संज्ञान उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने लिया है। उन्होंने प्रदेश की सभी सहकारी बैंक शाखाओं में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कहा है कि किसी भी बैंक शाखा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो तो तत्काल कार्रवाई कर उन्हें भी जानकारी दें।

विज्ञापन


बरेली में फरीदपुर और कनमन बैंक शाखाओं में फर्जी खातों में एक से अधिक लोगों के आधार नंबर मैपिंग कर किसान सम्मान निधि जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त धनराशि में कुल 1.80 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग में हलचल मची है। जिसके क्रम में उप्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ ने प्रदेश की सभी जिला सहकारी बैंकों के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

नौ जुलाई को जारी किया गया पत्र 
नौ जुलाई को जारी पत्र में कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाती है। कहा है कि संज्ञान में आया है कि बरेली की जिला सहकारी बैंक शाखा फरीदपुर में फर्जी आधार, पैन के आधार पर खाते खोलकर एवं निष्क्रिय खातों और अन्य खातों के माध्यम से किसान सम्मान निधि और डीबीटी से संबंधित धनराशि की अनियमितता हुई है। 

यह भी पढ़ें- 'भूरा ने मेरी बेटी संग किया बहुत बुरा': बिन ब्याही हुई गर्भवती तो गांव वालों ने मारे ताने; बाप बन गया हैवान

प्रबंध निदेशक ने कहा है कि जरूरी हो गया है कि केंद्र व राज्य सरकार से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थीपरक योजनाओं में प्राप्त हो रही धनराशि पात्र लाभार्थियों के खातों में ही पहुंच रही है, आदि के संबंध में शाखाओं का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल कर ली जाए। किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed