{"_id":"69daa89e06f82e4ac90dba50","slug":"cooperative-bank-employees-announced-agitation-from-15th-bareilly-news-c-4-bly1053-862063-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहकारी बैंक कर्मियों ने 15 से आंदोलन का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहकारी बैंक कर्मियों ने 15 से आंदोलन का किया ऐलान
Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में व्याप्त विसंगतियों और कर्मियों के शोषण के खिलाफ शनिवार को कोऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन की बैठक हुई। यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन और ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन से संबद्ध इस संगठन ने बैंक प्रबंधन को 15 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का नोटिस दिया है।
एसोसिएशन के महामंत्री आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि प्रदेश के 50 जिला सहकारी बैंकों में रिक्त 1793 रिक्त पदों पर भर्ती न होने, वाराणसी और गोरखपुर सहित 16 बैंकों में 30 वर्षों से वेतन पुनरीक्षण व भुगतान लंबित होने, वर्ष 2012 से 2017 के बीच नियुक्त स्थायी कर्मचारियों की सेवा शर्तों को बाधित करने, सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी कर्मियों को काम करने के लिए मजबूर करने आदि के विरोध में आंदोलन का निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारी अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए सहकारिता राज्यमंत्री को संगठन के प्रति गुमराह कर रहे हैं। 22 मई को लखनऊ स्थित निबंधन कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो अगले चरण में पूरे प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में पूर्ण हड़ताल की जाएगी।