फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cooperation in export of MSME products will increase industry and employment opportunities.

Bareilly News: एमएसएमई उत्पादाें के निर्यात में सहयोग से बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार के अवसर

Mon, 03 Feb 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cooperation in export of MSME products will increase industry and employment opportunities.
बरेली। क्रेडिट गारंटी स्कीम उद्यमियों के लिए बेहद अहम है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा जरूरी मुद्दा था उत्पादों के निर्यात की अड़चन। जिसके खत्म होने की उम्मीद केंद्र सरकार के बजट से जगी है। उद्यमियों के मुताबिक इससे बरेली के उत्पादों की पहचान विदेश तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सुंदरानी के मुताबिक बजट में आयकर की छूट सीमा बढ़ने के फैसले का स्वागत है। यह आम आदमी के हित में है। उद्यमियों के लिए जो सबसे बड़ी घोषणा हुई है वह अगले पांच वर्षों के लिए एमएसएमई को एक्सपोर्ट संबंधी सहयोग और बढ़ावे के लिए डेढ़ लाख करोड़ का बजट का प्रावधान है, क्योंकि उद्यमियों के पास एक्सपोर्ट यानी निर्यात के लिए कोई ठोस आधार नहीं था।
विज्ञापन

बरेली में तैयार जरी-जरदोजी उत्पाद को दिल्ली के ठेकेदार निर्यात कर रहे है, पर इस बजट से अगर एक्सपोर्ट में सहयोग के लिए कोई केंद्र बना तो बरेली के उद्यमी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वहीं, वे उद्यमी जो बजट के अभाव में निर्यात में अक्षम थे, उन्हें भी भरपूर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए डिविजनल चेयरमैन विमल रिवाड़ी के मुताबिक स्किल डेवलपमेंट के तमाम प्रयास सरकार कर रही है। इस बजट में भी प्रमुखता दी गई है। एआई सेंटर भविष्य की जरूरत है। सरकार इस क्षेत्र में नींव मजबूत करेगी। बौद्धिक शक्ति का देश में ही उपयोग होगा। प्रवास थमेगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed