फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controversy of SP leaders reached Lucknow, leaders will be summoned soon

Bareilly News: सपा नेताओं का विवाद पहुंचा लखनऊ, जल्द तलब होंगे नेता

Tue, 08 Aug 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy of SP leaders reached Lucknow, leaders will be summoned soon
बरेली। सपा नेताओं में दो दिनों से चल रहा घमासान अब बड़ा रूप ले चुका है। निकाय चुनाव में पैसे लेकर टिकट लेने के विवाद को लखनऊ कार्यालय ने संज्ञान में लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यालय से कुछ बड़े नेताओं को फोन करके पूरा मामला पूछा गया है। इस पूरे विवाद पर पार्टी सख्त है। कुछ नेताओं पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से जिले के चार-पांच बड़े नेताओं के पास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय से फोन आए। उनसे पूरा घटनाक्रम पूछा गया। मामले की तह तक जाने की कोशिश की गई। हालांकि, इससे पहले ही कई नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को समाचार पत्रों की कटिंग और वायरल वीडियो भेज दिए। दो नेता तो सीधे लखनऊ ही पहुंच गए और कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, इस आरोप-प्रत्यारोप प्रकरण पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खासी नाराजगी दिखाई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही संवाद कर गुटबाजी को किनारे कर एक साथ काम करने का संदेश दिया था। अब इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। ये बातें खबरें भी बन रही हैं। बताया कि जा रहा है कि जल्द ही कुछ नेताओं को लखनऊ तलब किया जाएगा। इसके बाद कुछ पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सपा की मासिक बैठक में पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने आरोप लगाया था कि निकाय चुनाव में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने 35 लाख रुपये लेकर टिकट दिए हैं। इस पर दोनों लोगों की बहस का वीडियो वायरल हुआ। दूसरे दिन शेरगढ़ और शाही से सपा के प्रत्याशी रहे दोनों नेताओं ने पूर्व विधायक पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने और सुल्तान बेग ने भी एक दूसरे पर आरोप जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed