फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controversial words: Maulana Tauqir Raza Khan claim, my statement was distorted and presented

विवादित बोल: मौलाना तौकीर रजा बोले- मेरा बयान तोड़मरोड़ कर पेश किया गया, सीएम योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 22 Apr 2022 12:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला व्यूरो, बरेली 
अमर उजाला व्यूरो, बरेली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Apr 2022 12:31 PM IST
सार

तौकीर के बयान पर मीडिया प्रभारी ने इस संबंध में सफाई दी है। उनका कहना है कि मौलाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बयान दिया उसको गलत तरीके से पेश किया गया है।

विज्ञापन
Controversial words: Maulana Tauqir Raza Khan claim, my statement was distorted and presented
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के मौलाना तौकीर रजा खां की ओर से गुरुवार एक विवादित बयान दिया गया था। आज इस बयान को लेकर इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के मीडिया प्रभारी मुनीर इद्रीसी ने कहा है कि मौलाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बयान दिया है, उसको कई स्थानों पर तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। जो उनकी छवि को खराब कर रहा है। साथ ही, हिन्दू मुस्लिम भाईचारे में दरार डालने का काम कर रहा है। जबकि पिछले दिनों प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए फैसले की मौलाना ने तारीफ और हिमायत भी की है।  इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी के निर्णयों की जमकर तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार को भी प्रदेश सरकार के निर्णयों को देखना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर के विवादित बोल: मुसलमान सड़क पर उतरा तो संभलेगा नहीं, हम नहीं चाहते एक और महाभारत हो, अखिलेश भी निशाने पर

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी ने मौलाना तौकीर रजा खां की ओर से बयान को स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में जो माहौल चल रहा है, उसको देखते हुए यह मानना है कि हम हमेशा देश में अमन, भाईचारे में यकीन करने वाले लोग हैं। नाइंसाफी किसी के साथ हो हम हमेशा इंसाफ दिलाने के लिए खड़े हुए हैं। पिछले कुछ समय से कुछ शरारती तत्व अवैध हथियार लेकर मस्जिदों के आसपास, अभद्र नारे लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिमों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं जो अन्याय है। इस संबंध में उन्होंने संवैधानिक आधार पर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात की है। जिसको घुमा फिराकर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed