{"_id":"67b4e4f224c24f8099026561","slug":"control-room-set-up-in-the-regional-office-of-up-board-monitoring-of-centers-in-nine-districts-bareilly-news-c-4-lko1064-583418-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बना कंट्रोल रूम, नौ जिलों के केंद्रों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बना कंट्रोल रूम, नौ जिलों के केंद्रों की निगरानी
विज्ञापन
बरेली। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड ने बरेली में कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम से बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के 868 केंद्रों की निगरानी होगी। बुधवार से यह कंट्रोल सक्रिय हो जाएगा। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती तीन पाली में की गई है और यह 24 घंटे संचालित होगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी से निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों का कंट्रोल बनाया गया है। यहां से मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनोर, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत जिले के केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी होगी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल में संस्थागत 3,10,264 व व्यक्तिगत 2146 और इंटर में संस्थागत 275849 और व्यक्तिगत 13669 विद्यार्थी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। यहां से 24 घंटे निगरानी के लिए तीन पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती बुधवार से हो जाएगी। इसका नोडल अधिकारी अनुपम शर्मा को बनाया गया है। मंडल वार छह प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पहली बार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम का उपयोग किया जा रहा है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी जनपदों के डीएम की अध्यक्षता में बैठक की जा चुकी है। परीक्षा के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है? इसके लिए सभी को सचेत किया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बरेली जिले से हाईस्कूल व पीलीभीत जिले से इंटरमीडिएट का एक ट्रांसजेंडर परीक्षा में प्रतिभाग करेगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
जनपद का नाम कोड-- निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या
बरेली - 26 124+(एक केंद्र जेल में)
मुरादाबाद - 21 108
अमरोहा 22 71
बिजनौर 23 119
रामपुर 24 72
संभल 25 77
बदायूं 27 100
शाहजहांपुर 28 126
पीलीभीत 29 70
योग 868

जनपद का नाम कोड
बरेली - 26 124+(एक केंद्र जेल में)
मुरादाबाद - 21 108
अमरोहा 22 71
बिजनौर 23 119
रामपुर 24 72
संभल 25 77
बदायूं 27 100
शाहजहांपुर 28 126
पीलीभीत 29 70
योग 868