{"_id":"690a6915b6d14210150bdd57","slug":"contractor-fined-je-gets-notice-bareilly-news-c-4-vns1074-759550-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठेकेदार पर जुर्माना, जेई को मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठेकेदार पर जुर्माना, जेई को मिला नोटिस
विज्ञापन
बरेली। मानक के अनुरूप निर्माण न करने पर नगर निगम ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जेई को भी नोटिस दिया गया है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर सौ फुटा स्थित राजीव एन्क्लेव में सीसी रोड का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न किये जाने की शिकायत आई थी। शिकायत पर संबंधित अवर अभियंता वीर प्रताप पटेल को जांच सौंपी गई।
इसका निस्तारण अवर अभियंता ने बिना स्थलीय जांच किए ही कर दिया। नगर आयुक्त के निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर नगर आयुक्त ने गर्व कांट्रेक्टर के ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अवर अभियंता को बिना स्थलीय जांच करे तथा स्थल पर कार्य में सुधार न कराने और संदर्भ का गलत निस्तारण करने को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संवाद