फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   contractor entered the bathroom and molested the girl in nursing college shahjahanpur

नर्सिंग कॉलेज में छेड़खानी: बाथरूम में तमंचा लेकर घुसा ठेकेदार, छात्रा की हिम्मत से बची कोलकाता जैसी घटना

Tue, 24 Sep 2024 05:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 05:35 PM IST
सार

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद सभी अस्पतालों और नर्सिंग कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी इंतजाम अधूरे ही हैं। शाहजहांपुर के एक नर्सिंग कॉलेज में ऐसी घटना हुई है, जिसने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
contractor entered the bathroom and molested the girl in nursing college shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe

विस्तार

शाहजहांपुर के एक नर्सिंग कॉलेज में टाइल्स का काम करा रहे ठेकेदार ने तमंचा दिखाकर छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा ने आरोपी के पास तमंचा होने के बावजूद हिम्मत दिखाई और उसके हाथ में काट लिया। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे स्टाफ के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज में टाइल्स का काम करने वाला कांट क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी सुरेश मरम्मत का कार्य करा रहा था। उसके साथ उसका साथी अनमोल भी मौजूद था। छात्रा सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे बाथरूम में गई। तभी पीछे से सुरेश तमंचा लेकर घुस गया। उसने छात्रा का मुंह बंद करके उस पर तमंचा तान दिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। 
विज्ञापन


छात्रा ने दांतों से काटा, तब आरोपी ने छोड़ा 
विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी के हाथ में दांतों से काट लिया। तब आरोपी ने छात्रा को छोड़ दिया। छात्रा के शोर मचाने पर छात्राएं और कॉलेज स्टाफ पहुंच गया। आरोपी को पकड़ लिया। उसका साथी अनमोल मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

contractor entered the bathroom and molested the girl in nursing college shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरा खराब मिला 
घटना के बाद मौके पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय पहुंचीं। जांच पड़ताल की। जिस स्थान पर आरोपी अपने साथी के साथ काम कर रहा था, वहां पर लगा सीसीटीवी कैमरा जांच में खराब पाया गया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा है।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed