{"_id":"6ae7a7d74815c2ae9206c1e2","slug":"contractor-cuts-down-five-trees-without-permission-investigation-launched-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108382-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठेकेदार ने काटे बिना अनुमति के पांच पेड़, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठेकेदार ने काटे बिना अनुमति के पांच पेड़, जांच शुरू
विज्ञापन
नवाबगंज। लकड़ी ठेकेदार ने बिना अनुमति नहर विभाग की भूमि पर पेड़ों को काट कर भाग गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने बगैर अनुमति शनिवार की रात पांच पेड़ों का कटान किया है। फिर, इन पेड़ों की लकड़ी को उठा ले गया, लेकिन शीशम की लकड़ी को बरखन गांव की एक टाल पर डाल दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर आनंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
डिप्टी रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। लकड़ियों को बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, नहर के एई सौरव वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
किसान में गुस्सा, डीएम से शिकायत की तैयारी : इस मामले में नाराज किसान यूनियन टिकैत गुट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गंगवार ने बताया कि ठेकेदार ने बिना अनुमति के पांच पेड़ काटे हैं। ऐसे में लोगों में नाराजगी है। सोमवार को डीएम से मिलकर मामले की जांच करा कर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।