फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly

Bareilly Murder Case: ठेकेदार की वजह से खड़ा हो गया था रोजी का संकट, इसलिए मार डाला; कुली नौबत ने कबूला गुनाह

Fri, 14 Feb 2025 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 02:39 PM IST
सार

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे पर ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या के आरोपी कुली नौबत यादव को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक तमंचा बरामदगी के दौरान नौबत ने पुलिस पर फायर कर दिया तो जवाबी कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। 

विज्ञापन
contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
आरोपी नौबत, मृतक अनुज पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार के भाई की हत्या करने के आरोपी आरोपी कुली नौबत यादव ने पूछताछ के अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि ठेकेदार की वजह से उसके व दूसरे कुलियों के सामने रोजी का संकट खड़ा हो गया था। साथियों के उकसावे ने आग में घी का काम किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि नौबत यादव ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि प्रतापगढ़ निवासी ठेकेदार अतुल पांडेय व उसके भाई अनुज पांडेय ने नवंबर 2024 से पार्सल का ठेका ले रखा था। इन्होंने अपने पांच कर्मचारी लगाकर 26 कुलियों का काम ठप कर रखा था। कई बार ठेकेदार से कहा कि हमें पहले की तरह काम करने दें। तब ठेकेदार अतुल व उसके भाई अनुज ने कहा कि हम लोगों ने काफी रुपया देकर ठेका लिया है। हम निर्धारित दर और वजन के हिसाब से भाड़ा दे सकते हैं। निर्धारित रेट काफी कम होने से पहले की तरह कुलियों की कमाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
आरोपी नौबत यादव - फोटो : अमर उजाला
नौबत ने पुलिस को बताया कि कुछ कुली इकट्ठा हुए। इसमें साथियों ने उसे भड़काया। सोमवार को वह स्टैंड पर आया तो अनुज और अतुल ने उसे भगा दिया। इससे उसे बहुत गुस्सा आया। शाम छह बजे हत्या का मन बनाकर वह तमंचा और कारतूस लेकर आ गया। वह पार्सल घर में गया तो अनुज बाहर ठेले पर बैठा मिला। 
विज्ञापन

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
इसी केबिन में हुई थी अनुज की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नौबत ने उससे बात की तो उसने पहले की तरह काम से मना कर दिया। तब उसने तमंचा निकालकर अनुज के सीने पर गोली मार दी। तमंचा फिर लोड किया और पार्सल घर के अंदर जाकर तख्त पर लेटे अतुल को गोली मारकर भाग गया। तमंचा और बचे कारतूस भरतौल रोड पर बंद गोदाम की झाड़ियों में छिपा दिया। दोबारा भागने के चक्कर में पकड़ा गया।
विज्ञापन

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
अनुज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भीड़ में खड़े थे साथी, जरूरत पड़ती तो बचाते
नौबत ने पुलिस को बताया कि वारदात में उसका साला पीलीभीत के गोबर मोहल्ला निवासी दिनेश यादव, बरेली के सुभाषनगर का राजन और सुनील कश्यप, नौबत के गांव मेहतरपुर करोड़ का निवासी कामदेव, बिथरी के गांव उड़ला जागीर निवासी नन्हें व इसरार शामिल थे। 

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसकी हर तरीके से मदद करेंगे। जब वह हत्या करने स्टैंड पर पहुंचा तो ये सभी उसके साथ थे। वे सब यात्रियों के बीच खड़े हो गए। तय हुआ कि हत्या के बाद अगर भीड़ ने पकड़ा या हमला किया तो ये लोग सामने आ जाएंगे और उसे साथ लेकर भाग चलेंगे।

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
घायल अतुल - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने दो भाइयों को मारी थी गोली  
सोमवार शाम सेटेलाइट बस अड्डे पर कुली नौबत यादव ने पार्सल घर के बाहर ठेकेदार के भाई प्रतापगढ़ जिला निवासी अनुज पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, ठेकेदार अतुल पांडेय को पार्सल घर में घुसकर गोली मार दी थी। गोली अतुल के कूल्हे में लगी थी। 

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को सेटेलाइट चौकी के पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया था। तब से पुलिस नौबत से पूछताछ कर रही थी। एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, नौबत ने बताया कि उसने भागते वक्त तमंचा भरतौल रोड पर हरूनगला में खाली गोदाम के पास छिपा दिया था। 
 

contractor created livelihood crisis so he killed him Coolie Naubat confessed his crime in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
तमंचा बरामदगी के दौरान किया फायर 
बुधवार रात पुलिस तमंचा बरामद करवाने के लिए नौबत को वहां ले गई थी। तमंचा खोजने के दौरान नौबत ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौबत के पैर में लग गई। उपचार कराने के बाद नौबत को जेल भेज दिया गया। कुछ साथियों को पुलिस ने घटना में मददगार माना है। एक कुली कामदेव को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed