{"_id":"674e22fc2d367c330b02a199","slug":"contracted-bus-operator-surrounded-saved-his-life-by-reaching-police-station-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101496-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुबंधित बस परिचालक को घेरा, थाने पहुंचकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुबंधित बस परिचालक को घेरा, थाने पहुंचकर बचाई जान
विज्ञापन
फरीदपुर। किराये को लेकर दबंगों ने शाहजहांपुर डिपो के अनुबंधित बस के परिचालक को रास्ते में घेर लिया। आरोपियों से बचकर बस से उतरकर परिचालक थाने में पहुंचकर जान बचाई। हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कराकर तहरीर न लेकर परिचालक को आगे के लिए रवाना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उसके साथ मारपीट कर सकते हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वह नाबालिग बताया जा रहा है।
कन्नौज के ग्राम असालताबाद छिबरामऊ निवासी सौरभ कुमार शाहजहांपुर डिपो की बस में परिचालक हैं। सोमवार दोपहर बस में यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर से बरेली जा रहे थे। फरीदपुर नगर में पहुंचने पर यहां की मोहल्ला मिर्धान निवासी तीन सवारियां बैठीं। परिचालक ने बताया कि यात्रियों ने उनसे बरेली तक का टिकट मांगा। उसके कुछ देर बाद फरीदपुर तक ही उतरने को कह दिया। इसके बदले उन्होंने टिकट लेकर पैसे वापस कर दिए। वहीं, बस में बैठी सवारियों ने बताया कि किराये को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अन्य लोगों को बुलाकर रास्ते में परिचालक को घेर लिया। मारपीट से बचने के लिए परिचालक बस रुकवाकर थाने में घुस गया। उसके पीछे आरोपी भी आ गए। पुलिस ने सवारियों को लेट होता देख परिचालक को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।
परिचालक व यात्री के बीच किराये को लेकर विवाद हो गया। परिचालक ने मौखिक शिकायत की है। उससे लिखित शिकायत देने को कहा गया है।
- राहुल सिंह, इंस्पेक्टर
संवाद