फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract sanitation workers begin indefinite strike

Bareilly News: संविदा सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers begin indefinite strike
भोजीपुरा। धौराटांडा नगर पंचायत के संविदा कर्मचारियों ने सफाई नायक को हटाने और सभी कर्मियों से काम लेने की मांग को लेकर कार्यालय गेट पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धरने पर मौजूद संविदा सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सफाई नायक राकेश कुमार की मृत्यु के बाद पद रिक्त है। नगर पंचायत धौराटांडा प्रशासन ने अस्थाई रूप से अन्य संविदा सफाई कर्मी को सफाई नायक बना दिया है। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्थाई तौर पर बनाए गए सफाई नायक कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हैं। सफाई कर्मचारियों से प्रत्येक माह पैसे लिए जाते हैं। पैसा न देने पर गैर हाजिरी लगा देते हैं। यही नहीं नौकरी से निकलवाए जाने की धमकी देते हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना कि यहां करीब 90 कर्मचारी हैं, लेकिन 60 से 65 कर्मचारी ही काम करते हैं। 25 कर्मचारियों को उन्होंने साथ में काम करने की बात तो दूर कभी चेहरा भी नहीं देखा है। नारेबाजी करने वालों में राजेश, महेंद्र पाल, बाबूलाल, रंजीत सिंह, सुंदर लाल, सुनील, वीरपाल राजकमल, रामबाबू अरविंद, जगतपाल, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के आरोप को बताया निराधार : ईओ
अधिशासी अधिकारी संदीप चंद्रा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के आरोप निराधार है। सफाई नायक पैसे मांगता है तो सुबूत पेश करें, जो कर्मचारी घर बैठे वेतन ले रहे हैं, उनके नाम बताएं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मी शराब पीकर कार्यालय पर आते हैं। अपनी एवज में कुछ पैसा देकर दूसरे को भेज देते हैं। वह ठीक से सफाई कार्य नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed