फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers were given relief by replacing worn out wires with bunch cables

Bareilly News: जर्जर तारों की जगह बंच केबल डालकर उपभोक्ताओं को दी राहत

Thu, 17 Jul 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Consumers were given relief by replacing worn out wires with bunch cables
बरेली। बिजली निगम ने बृहस्पतिवार को बड़ी बमनपुरी, मलूकपुर, बिहारीपुर समेत अन्य इलाकों में जर्जर तारों की जगह बंच केबल डालकर हजारों उपभोक्ताओं को राहत दी है। जर्जर तारों के टूटने और फाल्ट होने से आए दिन इलाके के उपभोक्ता परेशान हो रहे थे। मानसून सीजन में एक सप्ताह में तीन बार तार टूटकर गिरने से क्षेत्र में करंट तक दौड़ गया था। मामले को 28 जून के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने बंच केबल लगवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कुतुबखाना उपकेंद्र के आला हजरत फीडर से पोषित बड़ी बमनपुरी रामलीला मैदान के पास आए दिन जर्जर तार टूटते थे। इसके कारण सौदागरान, बड़ी बमनपुरी, मलूकपुर और बिहारीपुर के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। 26 जून की रात डेढ़ बजे फाल्ट होने के कारण तार टूटकर बीच सड़क पर गिर गया था। इस वजह से नाले में करंट आने लगा था। एक सप्ताह में बड़ी बमनपुरी में तीसरी बार फाल्ट होने पर अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो बृहस्पतिवार को आरडीएसएस योजना के तहत बड़ी बमनपुरी में जर्जर तार बदलवाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed