{"_id":"69d581e8d569af1f0703d814","slug":"consumers-told-the-city-magistrate-that-delivery-men-dont-receive-calls-bareilly-news-c-4-1-bly1053-859797-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी मजिस्ट्रेट से बोले उपभोक्ता- डिलिवरी मैन नहीं रिसीव करते कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी मजिस्ट्रेट से बोले उपभोक्ता- डिलिवरी मैन नहीं रिसीव करते कॉल
Wed, 08 Apr 2026 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को जागेश्वर गैस एजेंसी, बरेली गैस एजेंसी और आरके गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने डिलिवरी मैन की शिकायत की। कहा कि गैस सिलिंडर के बारे में जानकारी के लिए जब भी कॉल करते हैं, डिलीवरी मैन रिसीव ही नहीं करते। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डिलिवरी मैन हर उपभोक्ता का फोन उठाएं इसके लिए गैस एजेंसी संचालकों को चेताया गया है। सिलिंडर तय समय सीमा पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध हों इसके लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन