फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction work done at religious place at night, anger in village

Bareilly News: रात में धर्म स्थल पर कराया निर्माण कार्य, गांव में रोष

Sat, 03 Aug 2024 07:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Construction work done at religious place at night, anger in village
नारा फरीदापुर में धर्म स्थल के पास विरोध करते ग्रामीण। संवाद
शाही। बृहस्पतिवार की रात धर्म स्थल पर दूसरे समुदाय ने निर्माण करा दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में पुलिस से शिकायत ग्रामीणों ने खुराफातियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला नारा फरीदापुर गांव का है। गांव के उत्तरी छोर पर समुदाय विशेष का धर्मस्थल है। वर्ष 2022 में भी स्थल के चारों ओर खुदाई करके बुनियाद तथा दीवार आदि खड़ी करने का कार्य शुरू किया गया था। लोगों की शिकायत पर निर्माण कार्य रुकवा दिया और तय हुआ कि इसके आगे कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा तथा यथा स्थिति बरकरार रखी जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले अराजक तत्वों की साजिश के तहत निर्माण कार्य करवा दिया। सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने मौके पर उप निरीक्षक तथा कांस्टेबल को जांच करने के लिए भेजा। ग्रामीणों ने वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए खुराफातियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक, सांसद और उच्च अधिकारियों तक मामला ले जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने व आक्रोश व्यक्त करने वाले ग्रामीणों में प्रमुख रूप से द्वारका प्रसाद, पातीराम, अशर्फीलाल, मुरारी लाल, चंपत, गनेशी, सुंदरलाल, नरेश पाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed