Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction was carried out by occupying the plot of a female constable.

Bareilly News: महिला सिपाही के भूखंड पर कब्जा कर कराया निर्माण

Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Construction was carried out by occupying the plot of a female constable.
बरेली। इज्जतनगर इलाके में दबंगों ने महिला सिपाही के भूखंड पर कब्जा कर निर्माण करा लिया। एसएसपी से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव संजरपुर निवासी उर्मिला देवी ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि वह पुलिस विभाग में सिपाही हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में सैदपुर हॉकिंस स्थित कृष्णा होम में रुचि उपाध्याय से भूखंड खरीदा था। भूखंड पर उर्मिला का कब्जा भी था। अब पता चला कि कर्मचारी नगर निवासी शलभ शर्मा ने वर्ष 2019 में उर्मिला का भूखंड आगरा की रूबी डागौर को बेच दिया था। वर्ष 2019 में ही शलभ ने राजेंद्रनगर की पल्लवी को भी इस प्लॉट का बैनामा कर दिया।

उर्मिला के मुताबिक, शलभ, पल्लवी और रुचि का संगठित गिरोह है जो लोगों के साथ प्लॉट का सौदा कर रकम हड़प लेते हैं। जब सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की तो शलभ ने जल्द ही रकम लौटाने का वादा किया। हालांकि, उर्मिला को रुपये नहीं लौटाए और दूसरे पक्ष ने प्लॉट पर निर्माण शुरु करा दिया। महिला सिपाही की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed