{"_id":"6914f9bbbee600658f01df87","slug":"construction-took-six-months-instead-of-two-with-the-approach-road-still-pending-bareilly-news-c-4-vns1074-764917-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो माह की जगह छह माह में हुआ निर्माण, संपर्क मार्ग अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो माह की जगह छह माह में हुआ निर्माण, संपर्क मार्ग अभी बाकी
विज्ञापन
बरेली। दो माह की जगह छह माह में निर्माण हुआ, लेकिन बीसलपुर पुलिया पर संपर्क मार्ग अभी बनना बाकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुलिया को निर्माण के बाद खोल तो दिया है, लेकिन निर्माण सामग्री नहीं हटाया गया है। इस कारण हादसे व जाम लग रहा है।
मई 2025 में बीसलपुर पुलिया के चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया था। पुलिया निर्माण का समय दो माह रखा गया था, लेकिन छह माह में पुलिया का काम पूरा हुआ। पीडब्ल्यूडी ने रास्ते में ही निर्माण सामग्री ड्रम, रेता-बजरी, बल्लियां आदि को छोड़ रखा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। बीसलपुर चौराहे के पास ही बनी पॉश कॉलोनियां राॅयल टॉवर, पवन विहार, गणेशपुरम, ग्रीनपार्क के निवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंंकि मार्ग का डायवर्जन किया हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक संपर्क मार्ग (एप्रोच रोड) डालने का काम बचा हुआ है, यह काम पूरा होने के बाद सड़क से सामान भी हट जाएगा। संवाद
--
अभी संपर्क मार्ग का निर्माण बाकी है, यह पूरा होते ही सामान हट जाएगा। यह काम एक-दो दिन में ही पूरा हो जाएगा। - भगत सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी