फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of subway in the yard of City Railway Station, 14 trains will be affected

Bareilly News: सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में सब-वे का निर्माण, 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Sat, 07 Mar 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of subway in the yard of City Railway Station, 14 trains will be affected

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में क्रॉसिंग संख्या-248/स्पेशल पर रेलवे लो हाईट सब-वे का निर्माण कराएगा। इस कारण यहां शनिवार से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
मेगा ब्लॉक के कारण बरेली सिटी-बरेली जंक्शन और इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच 14 सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। यह समस्या सात मार्च से 30 अप्रैल तक बनी रहेगी। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि तय समय काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


-------
ये पैसेंजर गाड़ियां होंगी प्रभावित
55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी सात मार्च से 30 अप्रैल तक बरेली जंक्शन पर यात्रा खत्म करेगी। 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी आठ मार्च से एक मई तक बरेली सिटी के स्थान पर बरेली जंक्शन से यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

55316/55315 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी आठ मार्च 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
55318/55313 पीलीभीत-बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी आठ मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
05402/75303 काशीपुर-बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी आठ मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर-बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी सात मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी। 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी आठ मार्च से 29 अप्रैल तक बरेली सिटी-इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेगी।

75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी सात मार्च से 28 अप्रैल तक और 05401 बरेली सिटी-रामनगर विशेष गाड़ी आठ मार्च से 29 अप्रैल तक बरेली सिटी-इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेगी।
05307 टनकपुर-बरेली सिटी मेला स्पेशल गाड़ी सात, 23 मार्च, नौ, 27, 28 व 30 अप्रैल को बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर से चलाई जाएगी।
05308 बरेली सिटी-टनकपुर मेला स्पेशल गाड़ी आठ, 24 मार्च, 10, 28, 29 अप्रैल व एक मई को बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed