फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of mini indoor stadium started in GIC

Bareilly News: जीआईसी में शुरू हुआ मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण

Tue, 29 Jul 2025 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of mini indoor stadium started in GIC
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के परिसर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनाने में 4.92 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना का कार्यभार उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को सौंपा गया है। इसका उद्देश्य छात्रों और युवा खिलाड़ियों को एक व्यवस्थित व सुरक्षित खेल मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसे आदि खेलों के लिए कोर्ट और अभ्यास क्षेत्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा टेबल टेनिस की टेबल लगाई जाएगी और इनडोर गेम्स में कैरम, शतरंज खेलने की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। इसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। साथ ही, एक फर्स्ट एड रूम की व्यवस्था की जा रही है। अवर अभियंता अंकित शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए उन्हें एक साल का समय दिया गया है। इसमें अगर धनराशि समय पर मिलती रही तो 11 महीने के भीतर मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्टेडियम छात्रों के लिए एक उपयुक्त मंच बनेगा, जहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकेंगे। हमारी कोशिश है कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारा जाए। - ओपी राय, प्राधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed