फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of bridge over the river hangs in balance

Bareilly News: अधर में लटका नदी पर पुल निर्माण का कार्य

Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge over the river hangs in balance
सिरौली। क्षेत्र के कूप रामगंगा घाट पर पीपों वाला पुल नहीं बनने से 100 गांवों के लोगों को तीन किमी की जगह शाहबाद होकर 28 किमी घूमकर दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे अधिक आर्थिक बोझ के साथ-साथ ग्रामीणों का घंटों का समय जाया जा रहा है। इस मामले में प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजा गया था, लेकिन एक साल बाद भी यह कार्य अधर में अटक गया।
विज्ञापन

रामगंगा पार में 50 गांव हैं, जो रामपुर की शाहबाद, मिलक की तहसीलों में पड़ते हैं, जिनकी सिरौली से सीधी दूरी तीन किमी है, लेकिन रामगंगा के कारण दोनों क्षेत्रों के लोगों को 28 किमी. घूमकर आना-जाना पड़ता है। इसलिए दोनों क्षेत्रों के लोग सिरौली के कूप घाट पर रामगंगा पर पीपों वाले पुल की मांग करते रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह पुल तैयार हो जाए तो सिरौली मिलक तहसील की दूरी 40 किमी. से घटकर मात्र 14 किमी. हो जाएगी।
विज्ञापन

रामगंगा पार के लोगों ने बताया कि उनके गांव की जमीनें गंगा पार सिरौली क्षेत्र में पड़ती हैं। बरसात में बहुत दिक्कतें होती हैं। इसलिए पुल बनने से दोनों ओर के 100 गांवों के लोगो को लाभ मिल सकेगा। हालांकि गांव कूप के पूर्व युवा प्रधान सुनील कुमार सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था। इस पर रामपुर के डीएम ने सर्वे कराकर गत वर्ष प्रस्ताव लखनऊ भेजा था, लेकिन आज तक यह काम आगे नहीं बढ़ सका। सिरौली के व्यापारी राजकुमार सर्राफ, भाजयुमो नेता ठाकुर अर्जुन सिंह आदि ने जल्द से जल्द पुल बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed