फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of 19 roads in Bareilly division has not started yet

UP News: बरेली मंडल में 19 सड़कों का निर्माण अब तक नहीं हो सका शुरू, एक लाख किसान फिर झेलेंगे दिक्कत

Sat, 25 Oct 2025 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 01:54 PM IST
सार

बरेली मंडल में इस वित्त वर्ष में 15.73 करोड़ रुपये की लागत से 19 सड़कों का पुनर्निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अब तक किसी का भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे एक लाख किसानों को फिर दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Construction of 19 roads in Bareilly division has not started yet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली मंडल में गन्ने के परिवहन से जुड़ीं सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए गन्ना विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच स्वामित्व विवाद खत्म हो गया है। मुख्य अभियंता ने शुक्रवार को कहा कि गन्ना विभाग ने सड़कों की सूची विभागीय मुख्यालय को दी है। किसी अधिशासी अभियंता को कोई शंका है तो वह स्थिति स्पष्ट कर लें। बता दें कि इस वित्त वर्ष में 15.73 करोड़ रुपये की लागत से 19 सड़कों का पुनर्निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अब तक किसी एक का भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे एक लाख किसानों को फिर दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन

 
राज्य स्तर पर दो साल से गन्ना विभाग की उन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास है, जिनसे गन्ने का परिवहन होता है। बीते साल 200 सड़कें स्वीकृत हुई थीं। इन पर काम चल रहा है। इस वित्त वर्ष के लिए गन्ना विभाग ने 43 सड़कों की सूची पीडब्ल्यूडी को दी। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने निरीक्षण किया तो 24 सड़कें ठीक मिलीं। 19 सड़कें खराब मिलीं, जिनके निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए, लेकिन न निविदा निकाली गई, न ही सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का आदेश हुआ। अब जिम्मेदार अधिकारी मंजूरी नहीं मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

मंडल की इन सड़कों का अटका है निर्माण
  • बहेड़ी क्षेत्र में सरकस से रूपपुर अकबराबाद।
  • नवाबगंज क्षेत्र में जालिम नगला से अधकटा भमनान।
  • फरीदपुर क्षेत्र में जागीर से ढहिया मार्ग।
  • भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल रोड से बगिया पटेरी।
  • नवाबगंज क्षेत्र में फुलवड़िया-पनवड़िया से जलापुर।
  • नवाबगंज क्षेत्र में बबूरी क्रय केंद्र से प्राथमिक पाठशाला मार्ग।
  • नवाबगंज क्षेत्र में बरखन क्योलड़िया मार्ग से बबूरी तक।
  • मीरगंज क्षेत्र में सोरहा से चितौली तक।
  • बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बरेली-बीसलपुर मार्ग से पूरनपुर मार्ग।
  • सकौला संपर्क मार्ग।
  • पीलीभीत मझोला मार्ग से कैमा तक।
  • पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग से सिसैया गजरौला खुर्द मार्ग।
  • असाम रोड से दियूनी बहादुरगंज मार्ग।
  • टियूनी केसरपुर मार्ग।
  • दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन पश्चिम क्रॉसिंग से पूर्वी क्रॉसिंग तक।
  • शिवनगर मझारा शिवुआ संपर्क मार्ग। 
  • कटरा क्षेत्र में सैदापुर-भमौरी संपर्क मार्ग
  • बंदायूं-बिसौली मार्ग से सिरसा मार्ग

हस्तांतरण की थी अड़चन
हस्तांतरण की अड़चन में बरेली जिले की सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया अब तक अटकी थी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने गन्ना विभाग की सड़कों का निर्माण अपनी इस साल की कार्ययोजना में शामिल किया था। एस्टीमेट भी बनाए थे, लेकिन जब निर्माण में देरी को लेकर सवाल हुए तो अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने कहा था कि अभी ये सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित नहीं हैं। अब जब मुख्य अभियंता ने स्थिति स्पष्ट की तो अधिशासी अभियंता के सुर भी बदल गए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के लिए मुख्यालय से निर्देश मिलेंगे, उन पर काम होगा। 

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए गन्ना विभाग ने 43 सड़कों की सूची दी थी। स्थलीय सर्वेक्षण के बाद 19 सड़कों के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed