फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Commissioner sent recommendation for suspension of JE in Bareilly

Bareilly News: दूसरी जगह निर्माण कराना पड़ा भारी, नगर आयुक्त ने भेजी जेई के निलंबन की संस्तुति

Tue, 08 Apr 2025 01:09 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

नियमों के विपरीत दूसरी जगह निर्माण कराना अवर अभियंता को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति की है। 
 

विज्ञापन
Municipal Commissioner sent recommendation for suspension of JE in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह काम कराने, नोटिस का अटपटा जवाब देने के मामले में नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर अवर अभियंता (जेई) के निलंबन की संस्तुति की है। इस पत्र में अवर अभियंता के अटपटे जवाब को मार्क भी किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, सूफी टोला वार्ड में सड़क और नाली निर्माण का कार्य निर्माण विभाग ने स्वीकृत किया था। आरोप है कि अवर अभियंता अरुण कुमार ने सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कार्यस्थल को परिवर्तित कर दूसरी जगह निर्माण करा दिया। जांच में मामला खुल गया। इसके बाद जेई को कारण बताओ नोटिस दिया गया। 
विज्ञापन


इसमें उन्होंने जवाब दिया कि क्षेत्रीय पार्षद के अनुरोध पर जनहित में दूसरी जगह काम कराया गया है। इसको लेकर अब रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, जिसमें नगर आयुक्त ने जेई के निलंबन की संस्तुति की है। इसमें नियमों के उल्लंघन को आधार बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अवर अभियंता के निलंबन के लिए पत्र भेजा गया है। विकास और निर्माण कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही में कई अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आएं हैं। उनकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।

कार्य समाप्त होने के दो साल पहले ही लगा दिया अंतिम बिल
अवर अभियंता अरुण कुमार की ओर से लापरवाही का एक नया मामला भी सामने आया है। इसमें उन्होंने कार्य समाप्त होने के दो साल पहले ही उसे पूर्ण दिखाकर अंतिम बिल तैयार कर दिया। इस मामले में उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की ओर से जारी प्रतिकूल प्रविष्टि में कहा गया है कि कटरा मानराय तिराहा के पास महेश अग्रवाल की दुकान से पुराने संघ कार्यालय तक, विजय मूलचंदानी की दुकान व राज सिल्क होते हुए सतीश रोहतगी के मकान तक नाली व सीसी सड़क का निर्माण होना था। इसके अंतिम बिल की फाइल नगर आयुक्त को सौंपी गई थी। 

इसके अवलोकन में सामने आया कि ठेकेदार को सात मई 2022 को कार्य शुरू नहीं करने पर द्वितीय नोटिस दिया गया था। वहीं, फाइल में कार्य समाप्ति की तिथि सात दिसंबर 2021 दर्शाई गई है। इसको लेकर भी 11 मार्च 2025 को उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसमें जेई ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सात दिसंबर 2021 को कार्य पूर्ण होना था। वहीं वास्तविकता में कार्य दो नवंबर 2023 को पूर्ण किया गया। नगर आयुक्त ने इसे घोर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना बताते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed