{"_id":"6a0cc490986bb20f1c0e4cde","slug":"construction-agency-ncc-blacklisted-in-tank-collapse-case-bareilly-news-c-4-bly1053-887930-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टंकी गिरने के मामले में निर्माण एजेंसी एनसीसी ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टंकी गिरने के मामले में निर्माण एजेंसी एनसीसी ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
बरेली। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में चार मई को ओवरहेड टैंक गिरने के मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। जांच के लिए गठित समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी एनसीसी व थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
इस मामले में हादसे के तुरंत बाद दोनों फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को जल निगम ग्रामीण की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार को निलंबित कर दिया गया था। अब जलशक्ति मंत्री ने सभी जिलों में निर्मित और निर्माणाधीन टंकियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीपीआई द्वारा टेक्निकल सेफ्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि परियोजनाओं की उच्चाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें।
एनसीसी अपने खर्चे पर बनाएगी टंकी
ब्लैकलिस्टिंग के साथ-साथ निर्माण एजेंसी पर पेनाल्टी भी लगाने के निर्देश जलशक्ति मंत्री ने दिए हैं। एनसीसी पर योजना की कुल लागत की 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई गई है। इसके अलावा फर्म खुद के खर्च से नई पानी की टंकी का निर्माण करेगी। टीपीआई एजेंसी पर भी एक प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई गई है।