फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable who molested law student sent to jail in Bareilly

Bareilly News: लॉ की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने वाला सिपाही निलंबित, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 23 Mar 2023 01:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा ने आरोपी सिपाही के खिलाफ एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की। एसपी सिटी राहुल भाटी ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Constable who molested law student sent to jail in Bareilly
आरोपी सिपाही भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सिपाही ओम श्याम हरि को जेल भेज दिया गया। सिपाही की करतूतों से परेशान पीड़ित छात्रा बुधवार को एसएसपी से मिली। उन्हें सिपाही की करतूतों के सुबूत दिखाए। इस पर एसपी सिटी और सीओ से प्रारंभिक जांच कराने के बाद कोतवाली में देर शाम सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया। गुरुवार को आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

 
भोजीपुरा थाना क्षेत्र की निवासी युवती शहर के प्रेमनगर इलाके के एक महाविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रही है। पुलिस लाइन में तैनात 2021 बैच के सिपाही ने एक बार उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। फिर उसे अश्लील मैसेज वीडियो से लेकर भद्दे कमेंट करने लगा। 
विज्ञापन


लॉ की छात्रा से छेड़छाड़: सिपाही ने भेजे अश्लील वीडियो, पीछा कर बोलता था- मुझसे बचना मुश्किल; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ओम श्याम हरि छात्रा को इस कदर परेशान कर रहा था कि वह बुरी तरह घबरा गई थी। छात्रा दिन में जहां भी घूमती थी, वह उसकी लोकेशन वाली सीसीटीवी फुटेज भी उसको भेजता था। कहता था कि उससे बचना मुश्किल है।  छात्रा ने इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की। एसपी सिटी राहुल भाटी ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed