फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable arrested for molesting law student in Bareilly

लॉ की छात्रा से छेड़छाड़: सिपाही ने भेजे अश्लील वीडियो, पीछा कर बोलता था- मुझसे बचना मुश्किल; गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 08:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 08:10 AM IST
सार

बरेली में एक सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने लॉ की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। उसे अश्लील वीडियो भेजे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Constable arrested for molesting law student in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के एक विधि महाविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा का सिपाही ने जीना दूभर कर दिया। सिपाही की हरकतों से परेशान छात्रा बुधवार को एसएसपी से मिली तो वह शिकायत और साक्ष्य देखकर अवाक रह गए। एसपी सिटी और सीओ से प्रारंभिक जांच कराने के बाद कोतवाली में देर शाम सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा प्रेमनगर इलाके में किराये पर रही है। यहीं एक महाविद्यालय में वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा बुधवार सुबह एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिली। उसने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात 2021 बैच के सिपाही फिरोजाबाद निवासी ओम श्याम हरि ने एक बार उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर उससे बातें करने लगा। 

विज्ञापन

छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज 

छात्रा ने बताया कि शुरू में दोस्ती जैसा माहौल था लेकिन सिपाही की कुछ हरकतें उसे अटपटी लगने लगीं। वह उसे अश्लील मैसेज, वीडियो से लेकर भद्दे कमेंट करने लगा। उसने विरोध जताया तो वह उसे धमकाने लगा। छात्रा ने सिपाही की भेजे भद्दे मैसेज, फोटो व वीडियो दिखाए तो एसएसपी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने एसपी सिटी राहुल भाटी को कॉल कर मामले की तत्काल जांच और कार्रवाई करने को कहा। छात्रा को सीओ प्रथम श्वेता यादव के पास भेज दिया गया। वहां उसने बयान दर्ज कराने के साथ साक्ष्य पेश किए। इसके बाद एसपी सिटी ने जांच में सिपाही का दोष मानकर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। 

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है और विवेचना साइबर क्राइम के जानकार इंस्पेक्टर हिमांशु निगम को दी है। हालांकि घटनास्थल प्रेमनगर के लिहाज से आरोपी सिपाही को प्रेमनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।

छात्रा को भेजता था लोकेशन की सीसीटीवी फुटेज

सिपाही ओम श्याम हरि छात्रा को इस कदर परेशान कर रहा था कि वह बुरी तरह घबरा गई थी। छात्रा दिन में जहां भी घूमती थी, वह उसकी लोकेशन वाली सीसीटीवी फुटेज भी उसको भेजता था। कहता था कि उससे बचना मुश्किल है। 

छात्रा ने अधिकारियों को बताया कि शुरू में उसे लग रहा था कि सिपाही के विभाग के ही अधिकारी अपने कर्मचारी की गलती कहीं छिपा न लें, और फिर सिपाही उसका जाने क्या अंजाम करेगा। हालांकि सीओ ने पीड़िता से कहा कि पुलिस तुम्हारे साथ है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर हुई प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई है। मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी सिपाही को निलंबित कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed