फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   constable husband beaten wife and mother in-law in bareilly

Bareilly News: सिपाही ने पत्नी और सास को पीटा, बोला- पुलिसवाला हूं... मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती

Tue, 08 Oct 2024 06:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 06:08 PM IST
सार

बरेली के मढ़ीनाथ नेकपुर की प्रियंका की शादी मेरठ के चेतन चौधरी से हुई थी। चेतन यूपी पुलिस में सिपाही है। प्रियंका ने उसके खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
constable husband beaten wife and mother in-law in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में तैनात एक सिपाही ने अपनी ससुराल में जाकर पत्नी और सास की पिटाई कर दी। उसने पत्नी से बोला कि वह पुलिसवाला है। उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पत्नी ने सिपाही पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर में मढ़ीनाथ नेकपुर निवासी प्रियंका पांडेय पुत्री अवधेश पांडेय का कहना है कि कुछ समय पहले उनका विवाह मेरठ के मवाना क्षेत्र में खेड़ी मनिहार निवासी चेतन चौधरी से हुआ था। चेतन चौधरी पुलिस विभाग में सिपाही है। इस समय दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इससे वह अपने मायके में रह रही है। 
विज्ञापन


सात अक्तूबर की है घटना 
प्रियंका का कहना है कि सात अक्तूबर को उसका पति चेतन उसके घर पर आया। उस वक्त वह और उसकी मां घर में मौजूद थीं। चेतन ने उनके साथ मारपीट की। प्रियंका का कहना है कि जब उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही तो उसे धमकाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही पति ने उसे धमकी दी कि वह पुलिस में है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। प्रियंका ने सुभाष नगर थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed