फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable and two students arrested for smack smuggling in Uttarakhand

यूपी: बरेली में तैनात सिपाही कर रहा था स्मैक तस्करी, दो छात्रों के साथ उत्तराखंड के लालकुआं में गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 01:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / हल्द्वानी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 01:59 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाने में तैनात सिपाही और दो छात्र लालकुआं में एक किलो स्मैक के साथ पकड़े गए। सिपाही की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद बरेली के एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Constable and two students arrested for smack smuggling in Uttarakhand
स्मैक तस्करी में सिपाही और दो छात्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लालकुआं में एसओजी और पुलिस ने बरेली के कैंट थाने में तैनात सिपाही रविंद्र सिंह, बीडीएस व एमसीए छात्र को 1.07 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में सिपाही रविंद्र की गिरफ्तारी की सूचना के बाद एसएसपी बरेली ने उसे निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उत्तराखंड में स्मैक की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को लालकुआं के सुभाषनगर बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान तीनों पकड़ में आए। 

विज्ञापन

ये आरोपी पकड़े गए

सिपाही रविंद्र के साथ गिरफ्तार शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका आनंदपुर निवासी मोरपाल बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) का छात्र है। जबकि बरेली के आजादनगर निवासी अर्जुन पांडे एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। साथ में प्राइवेट नौकरी भी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र मूल रूप से बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के सिलाना का रहने वाला है। वे तीनों बरेली से स्मैक खरीदकर उत्तराखंड में बेचने गए थे। उत्तराखंड पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। तीनों आरोपियों का प्रोफाइल देख पुलिस के अधिकारी भी अचरज में पड़ गए। 

पुलिस के रडार पर था अर्जुन 

आरोपी अर्जुन नियमित तौर पर स्मैक तस्करी करता है और उसे सिंडिकेट का मुख्य खिलाड़ी बताया जा रहा है। पुलिस के रडार पर वह पहले से था। कैंट थाने का सिपाही रविंद्र सिंह और जिले के दो छात्र भले ही उत्तराखंड में गिरफ्तार हुए हों, लेकिन इनकी डील शहर से सटे सीबीगंज इलाके में हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed