फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   conspirator of parcel contractor murder case arrested in Bareilly

Bareilly News: छह महीने बाद पार्सल ठेकेदार हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Sat, 02 Aug 2025 04:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 04:12 PM IST
सार

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर 11 फरवरी को हुई पार्सल ठेकेदार की हत्या के साजिशकर्ता दिनेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के बाद शहर छोड़कर भाग गया था। एक दिन पहले ही लौटा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
conspirator of parcel contractor murder case arrested in Bareilly
आरोपी दिनेश - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने पार्सल ठेकेदार अनुज की हत्या के मामले में साजिशकर्ता दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट बस स्टैंड पर 11 फरवरी की शाम प्रतापगढ़ निवासी पार्सल ठेकेदार दो भाइयों पर गोलीबारी की गई थी। घटना में गोली लगने से अनुज पांडेय की मौत हो गई थी, जबकि उनका भाई अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता राजेश पांडेय ने बारादरी थाने में नौबत यादव, दिनेश यादव समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, तभी से पुलिस दिनेश की तलाश में थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवती को चोर समझकर पीटा, हाथ जोड़कर बोली- प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ...; भीड़ ने एक न सुनी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बारादरी पुलिस ने डोहरा रोड छात्रावास के पास से दिनेश को तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दिनेश को जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी नौबत यादव को हत्याकांड के कुछ ही घंटो बाद मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। संतोष मौर्य को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक दिनेश ने साजिश रचकर अनुज की हत्या कराई थी। 

पानीपत जाकर मजदूरी करने लगा था आरोपी 
दिनेश ने नौबत को संतोष से तमंचा से दिलवाया और मौके पर निगरानी कर नौबत को हत्या करने के लिए उकसाया। हत्या के बाद दिनेश पानीपत जाकर मजदूरी करने लगा। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह मिल नहीं रहा था। पुलिस ने दिनेश पर आर्म्स एक्ट का अलग से मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के लिए बीवी का कत्ल: अधूरी रह गई मन्नत की ख्वाहिश, ओमसरन ने किया था ये वादा; बरेली हत्याकांड की कहानी

पीलीभीत कोतवाली के गोबर मोहल्ला निवासी दिनेश यादव फिलहाल खुर्रम गौटिया में रह रहा था। दिनेश की बहन की शादी हत्याकांड के मुख्य आरोपी नौबत से हुई है। हत्याकांड के बाद जब थोड़ा समय गुजर गया तो पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। दिनेश को लगा कि शायद पुलिस को उसकी तलाश नहीं है, इसलिए वह एक दिन पहले बरेली आ गया था। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed