फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congressmen demanded for Akhilesh Rahul roadshow

कांग्रेसियों ने मांगा राहुल-अखिलेश का रोड शो

Sat, 04 Feb 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 04 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demanded for Akhilesh Rahul roadshow
Rahul Gandhi-Akhilesh yadav
पहले चरण के प्रचार युद्ध से मुक्त हुए स्टार प्रचारक अब दूसरे चरण में अपने मंडल में भी सक्रिय होंगे। जिला कांग्रेस ने राहुल-अखिलेश का रोड शो शहर से मीरगंज तक कराने का प्रस्ताव हाई कमान को भेजा है। साथ ही प्रियंका गांधी की सभा के लिए कार्यकर्ताओं की डिमांड का पत्र लगाकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी अजाद को भेजा गया है। फिलहाल कौन सा स्टार प्रचारक यहां कब आएगा यह तिथि तय नहीं हुई है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और अभिनेत्री महिमा चौधरी की सभा सात के बाद किसी भी दिन हो सकती है।
विज्ञापन

प्रचार की जंग में कांग्रेस अभी तो प्रत्याशियों के सहारे ही मैदान में है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रामदेव पांडेय ने बताया कि अब दूसरे चरण का प्रचार शुरू हो चुका है और यहां के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारक तय किए हैं। यहां से राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ-साथ रोड शो का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही गुलाम नबी आजाद, महिला चौधरी, राजबब्बर के आने पर सहमति हो चुकी है। इनका कार्यक्रम सात के बाद कभी भी बन सकता है। प्रियंका गांधी की डिमांड कार्यकर्ताओं ने लिखकर दी है जिसे आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश प्रभारी ने बातचीत में कहा है कि बरेली की तीन सीटों के लिए पांच के बाद स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed