फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congressmen came out on the street playing the plate

थाली-ताली बजाते सड़क पर निकले कांग्रेसी

Thu, 24 Dec 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congressmen came out on the street playing the plate
ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसान मुद्दे पर विधायक के निवास पर जा रहे थे ज्ञापन देने, पुलिस ने रोका तो हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन
बरेली। ‘किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में’ नारे के साथ जिला कांग्रेस कमेटी को कार्यकर्ता बुधवार को थाली और ताली बजाते हुए सड़क पर निकल पड़े। यह लोग विधायक राजेश अग्रवाल के कालीबाड़ी स्थित निवास पर किसानों के मुद्दे पर ज्ञापन देने जा रहे है। इससे पहले ही श्यामगंज चौकी पर पुलिस ने इन्हें रोका तो थोड़ी धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि बाद में नगर मजिस्ट्रेट ने कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया।

श्यामगंज स्थित कार्यालय से कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में निकले तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। सीओ और थाना बारादरी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौजूद थे। यहां पर पुलिस से तकरार और धक्का मुक्की करते कांग्रेसी आगे बढ़ गए मगर विधायक निवास पहुंचने से पुलिस ने चौकी पर रोक लिया। रोकने पर कांग्रेसी सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। यहां नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी और प्रवक्ता राज शर्मा ने कांग्रेसियों को संबोधित किया। प्रदर्शन में दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, हाजी इस्लाम बब्बू, जुनेद हसन, डॉ. मेहंदी हसन, वसीम अकरम, राजेंद्र सागर, दीपक वाल्मीकि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed