{"_id":"674d7d62bfd0dab12d06ddfe","slug":"congress-leaders-set-on-protest-when-the-police-stopped-them-go-to-sambhal-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संभल जाने के लिए निकले कांग्रेस के नेता, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संभल जाने के लिए निकले कांग्रेस के नेता, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
Mon, 02 Dec 2024 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:00 PM IST
सार
संभल हिंसा पर सियासी संग्राम जारी है। पहले सपा और अब कांग्रेस के नेताओं ने संभल जाने के लिए दम भरा, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उन्हें अपना कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने जा रहे बरेली के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो सभी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आवास विकास स्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी का कहना है कि संभल में जो हुआ, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि पांच युवकों की मौत पर उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
सुबह ही घरों पर पहुंच गई पुलिस
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला का कहना था कि दोपहर 12 बजे रवानगी का समय था लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे से ही हमारे घर पर पुलिस पहुंच गई और जाने नहीं दिया। हमारा मकसद वहां जाकर देखना है कि वहां क्या हुआ था। पीड़ित परिवार के परिजन का हाल क्या है इसको भी देखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शांतिपूर्ण तरीके से वहां जाएंगे। इस दौरान महेश पंडित, राज शर्मा समेत दर्जन भर कांग्रेसी मौजूद रहे। आखिर में बातचीत के बाद कांग्रेसियों का संभल जाने का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।